अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने डॉगी से बहुत लगाव रखते हैं। डॉगी के साथ उनके वीडियो भी सामने आते रहते हैं। लेकिन अब खबर है कि रणबीर के डॉगी ने उन पर ही अटैक कर दिया है। जिसके बाद एक्टर को हॉस्पिटल जाना पड़ा। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपने पालतू पेट (डॉगी) के साथ नजर आते हैं। सितारे अपने डॉगी से बहुत प्यार भी करते हैं। कुछ ऐसे ही बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भी अपने डॉगी से बहुत लगाव रखते हैं। डॉगी के साथ उनके वीडियो भी सामने आते रहते हैं। लेकिन अब खबर है कि रणबीर के डॉगी ने उन पर ही अटैक कर दिया है। जिसके बाद रणबीर कपूर को हॉस्पिटल जाना पड़ा। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर के डॉगी ने एक्टर के फेस पर अटैक कर दिया था। बताया जा रहा है कि यह कोई साधारण खरोंच नहीं थी, इस वजह से उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा। दरअसल, चेहरे पर अटैक करने की वजह से एक्टर कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे और उन्होंने हॉस्पिटल में डॉक्टर से सलाह ली। वहीं, चोट की वजह से कोविड-19 लॉकडाउन में भी रणबीर कपूर हॉस्पिटल पहुंचकर अपना इलाज करवाया।
हालांकि, रणबीर कपूर के हॉस्पिटल जाने और डॉगी के अटैक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ही दावा किया गया है कि एक्टर पर खुद के डॉगी ने ही अटैक किया है। बता दें कि एक्टर के डॉगी को घुमाते हुए कई वीडियो सामने आए हैं। वहीं, रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी डॉगी की कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। (ये भी पढ़ें: अभिषेक का फोन चेक करती हैं ऐश्वर्या? एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब जिसे हर कपल को जानना चाहिए)
गौरतलब है कि 8 जुलाई को एक्टर के घर उनकी मम्मी नीतू कपूर का 62वां जन्मदिन मनाया गया था। इस खास मौके पर उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद रहे। नीतू ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। (ये भी पढ़ें: नीतू कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं दिखीं आलिया, करण जौहर पहुंचे घर, देखें तस्वीरें)
वहीं, कुछ दिन पहले ही एक्टर रणबीर कपूर और उनकी मम्मी नीतू कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की झूठी खबरें फैली थीं। हालांकि, इस खबर का रिद्धिमा कपूर ने एक पोस्ट के जरिये खंडन किया था। (ये भी पढ़ें: क्या रणबीर कपूर और नीतू कपूर भी हो गए हैं कोरोना पॉजिटिव? रिद्धिमा कपूर ने बताई सच्चाई)
अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे।
तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।