एक लेटेस्ट रिपोर्ट में स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है, जिसमें एक्टर की बैचलर पार्टी की गेस्ट लिस्ट का खुलासा हुआ है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें मीडिया हेडलाइंस में छाई हुई हैं। हालांकि, अभी तक कपूर और भट्ट फैमिली की तरफ से कंफर्म नहीं हुआ है कि, वे शादी कर रहे हैं। लेकिन मीडिया में उनके अप्रैल 2022 में शादी करने की खबरें जमकर वायरल हो रही हैं।
‘ई-टाइम्स’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, कपल 17 अप्रैल 2022 को शादी कर सकता है। कपल के करीबी सूत्र ने उनकी गुपचुप और जल्द शादी के पीछे की वजह आलिया के नाना एन. राजदान की अचानक बिगड़ती तबीयत बताई है। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया है कि, “आलिया के दादा एन राजदान उन्हें रणबीर से शादी करते देखना चाहते थे। 17 अप्रैल को एक चुपचाप शादी की योजना बनाई गई है, जो एक करीबी पारिवारिक मामला होगा। समारोह आरके स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा।”
(ये भी पढ़ें- शहीर शेख ने बेटी अनाया और पत्नी रुचिका की तस्वीर की शेयर, कहा- 'जिंदगी की रोशनी')
अब उनकी शादी को लेकर नई अपडेट में रणबीर की बैचलर पार्टी की गेस्ट लिस्ट सामने आई है। दरअसल, ‘इंडिया टुडे’ को कपल के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि, रणबीर की बैचलर पार्टी में उनके सभी करीबी दोस्त शामिल होंगे। इनमें अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी मुख्य हैं। सूत्र के मुताबिक, “एक्टर अपने घर पर बैचलर पार्टी प्लान कर रहे हैं। इसमें शोबिज की दुनिया के उनके करीबी और उनके बचपन के दोस्त शामिल होंगे।”
(ये भी पढ़ें- सिंगर बी प्राक दूसरी बार बनने वाले हैं पिता, पत्नी मीरा संग शेयर की प्यारी तस्वीर)
खबरों की मानें तो, रणबीर कपूर ने खुद अपना वेडिंग वेन्यू फाइनल किया है। रणबीर और आलिया की शादी से पहले, वहां उनके माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी भी हुई थी। यही कारण है कि, रणबीर भी चेंबूर स्थित उसी घर में अपनी लेडीलव से शादी रचाना चाहते हैं। इनकी शादी में 450 लोग शामिल होंगे, जिसे वेडिंग प्लानर्स कंपनी 'शादी स्क्वाड' संभालेगी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो, आलिया और रणबीर पहली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं, जो 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा आलिया के पास 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'डार्लिंग्स' जैसी बड़ी फिल्में हैं। वहीं, रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म 'शमशेरा' में नजर आएंगे।
(ये भी पढ़ें- मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव संग तलाक पर कहा- 'वो उन महिलाओं संग सोया जिन्हें मैं जानती थी')
फिलहाल, रणबीर और आलिया की शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर ये सच है तो हम उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।