रणबीर-आलिया की बेटी राहा जल्द दिखेंगी पब्लिकली, कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में होंगी शामिल

खबरों की मानें, तो स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली राहा कपूर अपने माता-पिता के साथ कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में शामिल होंगी। आइए आपको बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 17, 2022 | 10:47:30 IST

बॉलीवुड की प्यारी जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत करने के बाद पैरेंटहुड क्लब में एंट्री की थी। तब से नए-नवेले माता-पिता पैपराज़ी और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। आलिया और रणबीर ने अभी तक अपनी छोटी राजकुमारी की एक भी झलक नहीं शेयर की है, जो अब लगभग डेढ़ महीने की हो चुकी है और उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ADVT
ADVT

'बॉलीवुडलाइफ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर परिवार के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर सार्वजनिक तौर पर डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नन्ही राजकुमारी पहली बार कपूर आवास पर वार्षिक क्रिसमस लंच में नजर आएंगी। जिन लोगों को नहीं पता है, उन्हें बता दें कि कपूर परिवार हर साल रणधीर कपूर के घर पर क्रिसमस मनाने के लिए इकट्ठा होता है और निस्संदेह यह साल सुपर स्पेशल होने वाला है। आलिया भट्ट-रणबीर कपूर खुद कर रहे बेटी राहा की देखभाल, दाई की भी नहीं ले रहे मदद। इस बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

सूत्र ने कहा कि रणबीर और आलिया अपनी बेटी राहा के साथ लंच पर पहुंचेंगे, लेकिन वह अपनी छोटी बच्ची का चेहरा छिपाना सुनिश्चित करेंगे। हालांकि, ऐसी संभावना है कि आलिया अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति रणबीर और कपूर खानदान के अन्य सदस्यों के साथ एक आदर्श फैमिली फोटो साझा करेंगी। कहने की जरूरत नहीं है कि तैमूर अली खान, जहांगीर अली खान, राहा कपूर सहित कपूर भाई-बहनों की तस्वीर देखना और साथ में अच्छा समय बिताने वाले अन्य लोगों को देखना बेहद प्यारा होगा।

हालांकि, रणबीर कपूर सोशल मीडिया पर नहीं हैं, लेकिन आलिया भट्ट कभी-कभार अपने प्रशंसकों को एक मां के रूप में अपने जीवन की झलक दिखाती रहती हैं। नई मां अपनी फिटनेस शेप में वापस आ गई हैं, क्योंकि वह पिछले कुछ दिनों से जिम जा रही हैं। 7 दिसंबर 2022 को आलिया भट्ट को उनके जिम के बाहर स्पॉट किया गया था। वह अपने योग सेशन के बाद बाहर निकली थीं। अपने आउटिंग के लिए नई मां ने ऑल-ब्लैक लुक चुना था, जिसमें मैचिंग पैंट के साथ एक काले रंग की वी-नेक टी-शर्ट शामिल थी। नई मां ने अपने लुक को सिंपल रखा था और इसे ब्लैक जम्पर के साथ स्टाइल किया था। अपने बालों को एक बन में बांधकर आलिया ने न्यू मॉम का ग्लो दिखाया था और गर्भावस्था के बाद का उनका परिवर्तन वाकई हैरान कर देने वाला था।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ADVT.
ADVT.

हाल ही में, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को 'ऑस्कर' और 'बाफ्टा' के पैनल डिस्कशन राउंड के लिए चुना गया था और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। मां बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में आलिया ने अपनी अब तक की मदरहुड जर्नी के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि इसने उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में कैसे विकसित किया है। इस बारे में बात करते हुए कि कैसे उनके जीवन का नया चरण भविष्य में फिल्मों को चुनने के उनके तरीके को बदल देगा, उन्होंने साझा किया था कि उन्हें इस बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है और कहा कि उनका दिल पहले की तुलना में थोड़ा अधिक खुल गया है।

वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट अगली बार अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गैडोट के साथ दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। फिलहाल, फैंस के साथ हमें भी राहा ​कपूर की पहली का इंतजार है।

'BB OTT 3': मीडिया ने घर में Armaan Malik से विवादों पर पूछे सवाल, फूट-फूटकर रो पड़ीं Kritika

Taimur की नैनी ने 'पटौदी पैलेस' जाने को किया याद, कहा- 'अभी भी हैं 200-300 साल पुरानी नवाबी चीजें'

Anant Ambani की नैनी ने उन्हें बताया 'दादू' Dhirubhai Ambani की कॉपी, फैमिली संग बॉन्डिंग पर की बात

'BB OTT 3': Sai Ketan Rao ने की Shivangi Khedkar संग डेटिंग की पुष्टि, वेडिंग प्लान का भी दिया हिंट

जब Taimur की नैनी ने Kareena से की 2.5 लाख रुपए सैलरी की बात, तो एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

Aishwarya Rai ने मां बनने से 17 साल पहले कहा था- 'मेरे बेबी का जन्म होगा लाइफ का सबसे यादगार पल'

Ranbir ने Ex Deepika द्वारा 'धोखेबाज' कहने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- 'अगर इससे व्यक्ति खुश होता है..'

'Bigg Boss OTT 3' से बाहर हुईं Shivani Kumari, लेकिन फीस विनिंग अमाउंट से नहीं है कम

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt संग शादीशुदा लाइफ में 'त्याग' पर की बात, बोले- 'वह भी अपनी पर्सनैलिटी..'

Akash Ambani-Shloka का प्रपोजल डिनर: लैविश डेकोरेशन से Aishwarya-Aaradhya तक की मिली झलक

Aishwarya Rai ने 'जोधा अकबर' में पहनी थी 200 किलो की गोल्ड ज्वेलरी, 70 कारीगरों ने की थी डिजाइन

UK शिफ्ट होने की खबरों के बीच Anushka Sharma-Virat Kohli लंदन में कृष्ण दास के कीर्तन में हुए शामिल

जब Sohail Khan की पूर्व पत्नी Seema Sajdeh ने बताया क्या दूसरी महिला के कारण हुआ उनका तलाक?

ब्रेकअप रूमर्स के बीच Malaika-Arjun ने एक-दूजे को किया इग्नोर, इवेंट में अलग बैठे आए नजर

Shloka Mehta ने Tina Ambani-Isha Ambani की तरह पहना हेरिटेज 'कालीगांठी' नेकपीस, दिखीं रॉयल

Shivani Kumari और Vishal Pandey 'BB OTT 3' से हुए बाहर, फिनाले से पहले फैंस को लगा झटका

Nita Ambani ने पेरिस ओलंपिक में किया भारत को रिप्रेजेंट, ब्लैक साड़ी-डायमंड ज्वेलरी में दिखीं सुंदर

जब Shweta Bachchan ने Aish-Abhishek के रिश्ते पर किया कटाक्ष, नेटिजंस ने रिश्ता तोड़ने का लगाया आरोप

जब Dharmendra ने रोक दी थी Hema-Jeetendra की शादी, एक्ट्रेस के पिता ने कहा था- 'तुम मेरी बेटी की...'

'TMKOC' के 'गोली' उर्फ Kush Shah ने 16 साल बाद छोड़ा शो, अब ये निभाएंगे उनका किरदार