अभिनेत्री रकुल प्रीत ने अपने बर्थडे पर अभिनेता जैकी भगनानी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया है। आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया पोस्ट।
बॉलीवुड अभिनेता जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के फैंस के लिए यह जश्न का समय है, क्योंकि उन्होंने एक रिश्ते में होने की पुष्टि कर दी है। जी हां! 36 वर्षीय अभिनेता ने एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) के 31वें जन्मदिन पर उनके लिए अपनी भावनाओं को जहिर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। सिर्फ यही नहीं, एक्ट्रेस ने भी इस पर अपनी मुहर लगाई है। फैंस अब कपल के खूबसूरत रिश्ते की तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि, रकुल प्रीत सिंह ने 2014 में दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं जैकी ने 'कल किसने देखा', 'अजब गजब लव' और 'यंगिस्तान' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 'बेल बॉटम' और 'जवानी जानेमन' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया है।
(ये भी पढ़ें- दुर्गा पूजा फैशन गाइड: माधुरी से काजोल तक, इन अभिनेत्रियों के सिंपल लुक्स को कर सकती हैं ट्राई)
आज यानी 10 अक्टूबर 2021 को जैकी ने अपनी गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह के 31वें बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में हम दोनों को हाथ पकड़े हुए देख सकते हैं।
इसके साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा है, "तुम्हारे बिना दिन, दिन की तरह नहीं लगता। तुम्हारे बिना, सबसे स्वादिष्ट खाने में भी मजा नहीं है। मेरे लिए दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान को बर्थडे विशेज भेज रहा हूं!!! तुम्हारा दिन तुम्हारी मुस्कान की तरह उजाले से भरा हो और तुम्हारे जितना ही खूबसूरत हो। हैप्पी बर्थडे माय लव।"
(ये भी पढ़ें- रेखा के पिता जेमिनी ने की थी चार शादियां, बचपन में ही एक्ट्रेस को छोड़ दिया था अकेला)
उसी तस्वीर को रीपोस्ट करते हुए रकुल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा और जैकी को इस साल का अपना सबसे महत्वपूर्ण उपहार बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "धन्यवाद, मेरे प्यार। आप इस साल के मेरे सबसे बड़े उपहार रहे हैं! मेरे जीवन में रंग लाने के लिए धन्यवाद, मुझे नॉनस्टॉप हंसाने के लिए धन्यवाद, आप जो हैं वो बने रहने के लिए धन्यवाद! हमें यहां एक साथ और भी यादें बनानी हैं, जैकी भगनानी।" दोनों के ही इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
इससे पहले खबरें आई थीं कि, जैकी भगनानी एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ रिलेशनशिप में हैं। 'मुंबई मिरर' की एक रिपोर्ट से पता चला था कि, जैकी और भूमि शोबिज की दुनिया में सबसे नए जोड़े हैं, और यह जोड़ी अपनी डेटिंग को छुपा रही है। रिपोर्ट ने आगे सुझाव दिया था कि, जिम में वर्कआउट सेशन के बाद भूमि, जैकी की कार में बैठकर जाती हैं। हालांकि, भूमि और जैकी ने अफवाहों के बारे में कभी बात नहीं की, और यह खबर महज अफवाह तक ही रह गई।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय पति अभिषेक के लिए बनीं फोटोग्राफर, एक्टर ने दुबई से शेयर की खूबसूरत तस्वीर)
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रकुल को आखिरी बार तेलुगु फिल्म 'कोंडा पोलम' में देखा गया था। वहीं, जैकी भगनानी के पास भी कई प्रोजक्ट्स हैं। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमे कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।