राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल की EX गर्लफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप, शादी की अफवाहों पर दी सफाई

हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल की EX गर्लफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

By Shivakant Shukla Last Updated: Aug 31, 2022 | 16:40:28 IST

30 अगस्त 2022 को बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) की सर्जरी होनी थी, जिसके लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस दौरान राखी ने अपने हाथ में लगे ड्रिप का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस रील में राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ डांस कर रही थीं। वीडियो पर राखी के फैंस ने कमेंट कर उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछा था। जिसका जवाब राखी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर दिया था। इसी के साथ उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की शादी के बारे में उड़ रही अफवाहों पर भी जवाब दिया है। आइए आपको बताते हैं इस लाइव वीडियो में उन्होंने क्या कहा है।

ADVT
ADVT

ADVT
ADVT

वीडियो के दौरान राखी ने बताया, ''मैं अस्पताल में भर्ती हूं। आदिल मेरे साथ हैं। मेरे लिए दुआ करिए कि मैं जल्दी घर चली जाऊं। जल्दी ठीक हो जाऊं। मेरे पेट की सर्जरी हुई है, लेकिन अब मैं ठीक हूं। मैं इस ऑपरेशन का करीब ढाई साल से इंतजार कर रही थी। यह ऑपरेशन पहले न हो सका, क्योंकि कोविड था और फिर मैं 'बिग बॉस' में चली गई थी। पेट में एक गांठ थी। अब वो निकाल दी गई है। 'बिग बॉस' से ठीक पहले सोचा था कि ऑपरेशन करवा लूं, लेकिन हो नहीं पाया था।''

(ये भी पढ़ें- सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी खेमू ने मनाई गणेश चतुर्थी, लाल घाघरा चोली में दिखीं क्यूट)

ADVT.
ADVT.

वीडियो में राखी सावंत को कई लोगों ने मैसेज किया और बताया कि आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना ने एक स्टोरी लगाई है, जिसमें वह आदिल के साथ शादी करने का दावा कर रही हैं। इस बात पर राखी भड़क गईं और उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ''उन्हें भौंकने दो। मेरा आदिल मेरा है और वह मुझसे सच्चा प्यार करते हैं। आदिल धोखेबाज नहीं हैं।'' आगे रोशिना पर आरोप लगाते हुए राखी ने कहा, ''सभी लड़कियां आदिल के पीछे पड़ी हैं, क्योंकि वह बहुत स्मार्ट और हैंडसम हैं। रोशिना पब्लिसिटी स्टंट कर रही है। जानबूझकर मुझे छेड़ने की कोशिश करती है। बेवड़ी है एक नंबर की। खुद को मुस्लिम कहती है और ड्रग्स, दारू लेती है। रोशिना के बारे में बात मत करो और मुझे दुखी मत करो। आदिल उससे बात नहीं करता है। वह खुद पोस्ट करती रहती है।''

इस लाइव वीडियो में राखी सावंत आदिल की तारीफ करते नहीं थक रही हैं। अस्पताल में उनका साथ देने के लिए वह उन पर बेहद प्यार लुटा रही हैं। राखी ने लाइव वीडियो के दौरान बताया, ''जब मैं ऑपरेशन थिएटर में जा रही थी। तब आदिल बहुत रो रहे थे। मेरे आदिल स्टार बनने जा रहे हैं। मैंने खुद के लिए कोहिनूर हीरा निकाला है। आदिल मुझे बहुत प्यार करते हैं, वह कभी मुझे धोखा नहीं देंगे। एक-दूसरे के लिए हमारा प्यार बहुत सच्चा है। लोगों ने बहुत धोखे दिए, मुझे फिर खुदा ने अच्छा बंदा भेज दिया। तोड़ने वाले तो हजार आते हैं, जोड़ने वाले परमेश्वर के बंदे होते हैं।''

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- क्या चारु असोपा और राजीव सेन का हो गया पैचअप? गणेश चतुर्थी पर साथ में शेयर कीं प्यारी तस्वीरें)

शादी के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, ''हम अभी शादी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अभी आदिल की एक बहन है। अभी उसकी शादी होनी है। उसके बाद हम दोनों शादी करेंगे।'' बता दें कि इस लाइव वीडियो में आदिल भी शामिल थे। उन्होंने राखी को अपनी जान बताते हुए कहा था, ''मेरी गर्लफ्रेंड मेरी जान है और शादी से जुड़ी जो भी अफवाएं उड़ रही हैं, वह सब निराधार हैं।''

ADVT.
ADVT.

कौन हैं रोशिना देलावरी?

आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना देलावरी, पेशे से एक डॉक्टर हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। उनका इंस्टा अकाउंट बेशक प्राइवेट है, लेकिन वह काफी एक्टिव रहती हैं। रोशिना का दावा है कि, वह और आदिल एक-दूसरे को लगभग 4 सालों तक डेट कर चुके हैं। रोशिना ने मई 2022 में राखी को कॉल किया था और खुद को आदिल की एक्स बताया था। उस समय वह खूब चर्चा में रही थीं।

(ये भी पढ़ें- 'झलक दिखला जा 10' की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे ने कराया अपने घर का टूर, लकड़ी से बना है सुंदर आशियाना)

फिलहाल, आदिल को लेकर उड़ रही अफवाहों पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करें और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां