एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस राखी सावंत ने खुलासा किया है कि, वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वह वर्तमान समय में आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। हाल ही में, राखी सावंत ने खुलासा किया है कि, वह आदिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, पति रितेश से अलग होने की घोषणा के कुछ समय बाद ही राखी ने अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया था और अपनी लव स्टोरी भी बताई थी। दोनों अपने रिलेशनशिप फेज को एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- डिंपी गांगुली ने बेटी रीना के साथ कराया मैटरनिटी शूट, आकर्षक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर)
इस बीच राखी सावंत ने ‘ई-टाइम्स’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। एक्ट्रेस ने कहा, “हां, आदिल और मैं साथ-साथ हैं और एक साथ रहते हैं। आदिल जल्द ही मुंबई में शिफ्ट हो सकते हैं। दुबई ट्रिप के बाद हम साथ रहने लगे।”
राखी सावंत ने अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के प्रोफेशन पर भी बात की और बताया कि, वह एक बिजनेसमैन हैं और मैसूर व बैंगलोर में उनका कारोबार है, जिसे वह मुंबई तक बढ़ाना चाहते हैं। राखी ने कहा, “उनका कार का कारोबार है, जिसे वह मुंबई तक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।”
बीते दिनों राखी सावंत और आदिल खान दुबई में वेकेशन मनाने गए थे। यहां से राखी ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि, आदिल उन्हें दुबई अपने परिवार से मिलवाने ले गए हैं। उन्होंने कहा था, “आदिल मुझे दुबई ले आए हैं, क्योंकि वह चाहते हैं कि, मैं उनके परिवार से मिलूं। उनके यहां कई चचेरे भाई हैं। उनकी चाची जुलाई में लंदन से आ रही हैं और वह उनके परिवार को समझाएंगी और इस तरह हमारे रिश्ते को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करेंगी। वह मेरे बारे में बहुत गंभीर हैं, वरना कौन आदमी अपने प्यार का परिचय इतनी जल्दी अपने परिवार को दे देता है?”
यही नहीं, आदिल खान ने दुबई में राखी के नाम से एक घर भी खरीदा है और उन्हें एक BMW कार भी गिफ्ट की है। इस बारे में बात करते हुए राखी ने कहा था, “आदिल ने मेरे नाम पर दुबई में एक घर खरीदा है। दूसरे दिन उन्होंने मुझे एक बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी थी। लेकिन सच कहूं तो, मेरा खजाना उनका प्यार है। उनका प्यार सच्चा है। वह एक वफादार हैं।”
(ये भी पढ़ें- पंकज कपूर के जन्मदिन पर शाहिद-मीरा राजपूत ने शेयर कीं फैमिली फोटोज, पापा को विश किया बर्थडे)
फिलहाल, राखी और आदिल की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।