इस स्टोरी में हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में राजपूताना लहंगा पहनकर तारीफ बटोरी थी।
शादी हर लड़की की जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट होता है, जिसके बाद उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। लेकिन हर लड़की इस बदलाव का स्वागत भी बहुत धूम-धाम के साथ करती है। ये बात तो सभी जानते हैं कि, एक लड़की महीनों पहले ही अपनी शादी की तैयारी करना शुरू कर देती है। लेकिन वह ये भी कोशिश करती है कि, उसकी शादी जितनी यूनिक और यादगार हो, उतना ही उसकी शादी में रस्मों और परंपरा का भी ध्यान रखा जाए। इसी वजह से कई लड़कियां अपने ब्राइडल आउटफिट से अपनी परंपरा की झलक दिखाती हैं।
अब तक हमने आपको कई ऐसी दुल्हनों के बारे में बताया है, जिन्होंने अपनी शादी में परंपरा को तवज्जो ना देते हुए फैशन को पहला स्थान दिया था और खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट से अपने ब्राइडल लुक को निखारा था। आज इस आर्टिकल में भी हम आपको हमारी एक ऐसी दुल्हन से मिलवाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में पारंपरिक राजपूताना पोशाक पहनकर सबका दिल जीत लिया था।
(ये भी पढ़ें: प्लस-साइज दुल्हन ने प्रियंका चोपड़ा के ब्राइडल लुक को किया था कॉपी, दूल्हे राजा संग किया डांस)
मिलिए हमारी ‘ब्राइडल ऑफ द वीक’ रितु कुमार से, जो पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। रितु ने अपने सपनों के राजकुमार दक्ष राठौर संग बेहद ही भव्य तरीके से शादी रचाई थी, जो उनकी रॉयल्टी को दर्शाता है। अपनी शादी के दिन, रितु ने पिंक कलर का खूबसूरत राजपूताना आउटफिट चुना था। इस पोशाक की सबसे खास बात ये थी कि, उनके लहंगे में राजस्थानी टच दिया गया था, जो उन पर काफी जच रहा था। रितु के पूरे लहंगे पर सिल्वर-गोटा वर्क किया गया था, जिसके साथ उन्होंने सामान्य ब्लाउज की बजाय कोटी-स्टाइल वाला ब्लाउज पेयर किया था। इसी वजह से उनका लहंगा और ज्यादा निखर रहा था।
(ये भी पढ़ें: कश्मीरी दुल्हन ने पहना रेड कलर का स्टाइलिश लहंगा, पोस्ट-वेडिंग फोटोशूट में साड़ी पहन ढाया कहर)
दुल्हन ने अपने खूबसूरत लहंगे के साथ ओवरसाइज्ड नथनी, गोल्डन नेकपीस, एक बोरला और राजस्थानी चूड़ियों को चुना था, जिसमें वह वाकई काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, हल्के मेकअप से उन्होंने अपने ओवरऑल लुक को निखारा था। दूल्हे राजा की बात करें तो, रितु के दूल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आए थे, जिस पर गोल्डन जरी का वर्क किया गया था।
(ये भी पढ़ें: इस कोरियोग्राफर दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी में पहनी केप स्टाइल की एक खूबसूरत साड़ी)
रितु ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में अपने लुक को काफी सिंपल और क्लासी रखा था। उन्होंने अपने इस स्पेशल दिन पर पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिस पर गोल्डन कढ़ाई का खूबसूरत वर्क किया गया था। इसके साथ उन्होंने भारी-भरकम इयररिंग्स को कैरी किया था और अपने बालों को पीछे की ओर करके आधा बांधा हुआ था। रितु काफी जच रही थीं।
हमारी दुल्हन रितु ने अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी सुंदर दिखने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने अपनी शादी के आखिरी फंक्शन यानी रिसेप्शन पार्टी के लिए ऑरेंज कलर के लहंगे को चुना था, जिस पर खूबसूरत बूटी का वर्क किया गया था। उन्होंने अपने लुक में ऑक्सिडाइज्ड ज्वैलरी से चार-चांद लगाए थे। इस लुक में वह काफी सुंदर लग रही थीं। वहीं, इस खास दिन पर दूल्हे राजा ने नीले रंग का खूबसूरत आउटफिट चुना था। अपने लुक में दोनों एक-दूसरे को टक्कर दे रहे थे।
फिलहाल, ये बात सच है कि, रितु कुमार ने अपने लुक को काफी स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ पारंपरिक टच भी दिया था, जिसमें वह काफी सुंदर लग रही थीं। तो आपको दुल्हन का आउटफिट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।