हाल ही में, अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं, उन्होंने क्या कहा है।
11 साल तक एक कमिटेड रिलेशनशिप में रहने के बाद राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) नवंबर 2021 में चंडीगढ़ में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। अपने निजी जीवन को प्राइवेट रखने वाले राजकुमार, जल्द ही सिनेमाघरों में 11 फरवरी 2022 को रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म 'बधाई दो' में दिखाई देंगे। हाल ही में, राजकुमार ने अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
राजकुमार से पूछा गया कि, 'पत्रलेखा और आप दो महीने पहले शादी के बंधन में बंध थे। ये आपको कैसा लगता है?' इस पर एक्टर ने कहा कि, 'यह एक खूबसूरत एहसास है। मैं पत्रलेखा से शादी करने के लिए बहुत उत्साहित था। वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरे जीवन का प्यार, मेरा परिवार और मेरी हर चीज हैं।'
(ये भी पढ़ें: लंदन से पति विक्की कौशल के पास लौटीं कैटरीना कैफ! फैंस ने लिए एक्ट्रेस के मजे)
'आप दोनों एक दशक से कपल के तौर पर हैं और कुछ वर्षों से साथ रह रहे हैं। आखिर किस वजह से आप शादी करना चाहते थे?' इस सवाल पर राजकुमार ने कहा कि, 'जैसा कि, आपने ठीक कहा, हम कुछ समय से लिव-इन में रहे हैं। मैं हमेशा शूटिंग के लिए बाहर रहता, और वह अपनी शूटिंग के लिए बाहर रहती। पिछले दो साल, जिसमें लॉकडाउन भी शामिल था, वह समय था जब हम एक-दूसरे के साथ बिता सकते थे। उस समय, हमने सोचा था कि, जब हम अपने शेष जीवन को एक साथ बिताने के लिए इतने निश्चित हैं, तो चलो बस शादी कर लेते हैं।'
'क्या शादी ने आपका जीवन या एक-दूसरे के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल दिया है?' इस पर एक्टर ने कहा कि, 'इस लेवल पर कुछ बदलता है। मैं अब और अधिक पूर्ण महसूस करता हूं। हम अभी भी पति-पत्नी होने के विचार के अभ्यस्त हो रहे हैं। मैं अब अपनी पत्नी को फोन करना पसंद करता हूं, हालांकि, सिर्फ मनोरंजन के लिए।'
'सिनेमाघरों में अकेले फिल्में देखने और पानी पुरी अकेले खाने के प्रति आपके प्यार के बारे में, पत्रलेखा ने एक बार बताया था। क्या आज भी ऐसा ही है?' इस सवाल पर हंसते हुए राजुकमार ने कहा कि, 'हां, मैं ऐसा करता हूं, खासकर अगर मैं शहर से बाहर हूं और पत्रलेखा आसपास नहीं हैं। यहां तक कि हाल ही में, जब मैंने लखनऊ में शूटिंग की थी, जब भी हमारी छुट्टी होती थी, मैं बाहर जाकर अकेले फिल्में देखता था। मुझे वह पसंद है।'
(ये भी पढ़ें: एक्टर कुणाल कपूर बने पिता, अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना ने दिया बेटे को जन्म)
'आप इस समय अपनी फिल्म 'बधाई दो' के प्रचार में व्यस्त हैं, लेकिन क्या शादी के बाद की कोई नई रस्में हैं, जिनका पालन अभी भी पत्रलेखा और आप करते हैं?' इस पर राजकुमार ने कहा कि, 'हम वैसे ही हैं, जैसे हम थे। अगर हम अपने-अपने शूट पर बाहर होते हैं, तो हम दिन भर में एक-दूसरे से बहुत बातें करते हैं। और हम लंबी बात करते हैं। हम वीडियो कॉल पर जुड़ते हैं। लोग अक्सर कहते हैं कि, 11 साल साथ रहने के बाद बात करने की इच्छा वैसी नहीं होती, जैसी किसी रिश्ते के पहले या दूसरे साल में होती है। हमारे साथ, यह विपरीत है। हमारी बातचीत की केवल अवधि बढ़ी है।'
फिलहाल, एक्टर के इस इंटरव्यू से ये तो साफ है कि, राजुकमार और पत्रलेखा के बीच आज भी वैसा ही प्यार है, जैसा कि, 11 साल के डेटिंग फेज में था। तो राजकुमार के इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।