हाल ही में, अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
15 नवंबर 2021 को वो दिन था, जब टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने अपनी लेडीलव पत्रलेखा (Patralekha) के साथ अपने 11 साल के रिश्ते को आधिकारिक करते हुए सात फेरे लिए थे। दोनों ने इस खूबसूरत जर्नी को शुरू करते हुए कई लोगों को प्रेरित किया। उनकी शादी की तस्वीरें अभी भी सोशल मीडिया पर छाई हैं। इस बीच राजकुमार ने अपनी शादी की कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। आइए देखते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 11 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ के एक रिजॉर्ट में शादी की थी। उनकी शादी कम मेहमानों की मौजूदगी में बेहद प्राइवेट तरीके से हुई थी। राजकुमार और पत्रलेखा ने अपने इंस्टा हैंडल्स पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। एक बार फिर राजकुमार ने अपने वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल जल्द करेंगे गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ संग अपनी शादी की घोषणा!)
दरअसल, 20 नवंबर 2021 को राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पत्रलेखा के साथ अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में पत्रलेखा मुस्कुरा रही हैं, तो वहीं राजकुमार फनी रिएक्शन दे रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों हग करते हुए एक-दूसरी की आंखों में खोए हुए हैं। तीसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को टाइट हग किए हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ दिखाई दे रही है। इसे शेयर करते हुए राजकुमार ने हार्ट की इमोजीस शेयर की हैं।
वहीं, पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा ने भी 19 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल की शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए राजकुमार का अपनी फैमिली में स्वागत किया है। फोटो में कपल अपनी फैमिलीज के साथ कैमरे के लिए मस्ती भरा पोज दे रहा है। इस फोटो के साथ पर्णलेखा ने कैप्शन में लिखा है, “प्यार करने और शादी की पवित्रता के लिए। परिवार में आपका स्वागत है, राज! हमारा प्यार और हमारी कृतज्ञता की कोई सीमा नहीं है। #MyTribe #PatRa।”
जब 17 नवंबर 2021 को राजकुमार राव और पत्रलेखा मुंबई लौटे, तब सबकी निगाहें इस प्यारे कपल पर टिक गई थीं। स्कैलप डीटेल वाले चौड़े बॉर्डर की लाल रंग की साड़ी में पत्रलेखा बेहद स्टनिंग लग रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस अपना मंगलसूत्र और मांग में लगे सिंदूर को फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थीं। वहीं, राजकुमार ऑल व्हाइट लुक में दिखाई दिए थे।
(ये भी पढ़ें- अनुष्का रंजन-आदित्य सील की मेहंदी सेरेमनी: आलिया भट्ट से वाणी कपूर तक ने मचाया धमाल, देखें झलकियां)
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि, पत्रलेखा ने एयरपोर्ट पर जिस मंगलसूत्र को फ्लॉन्ट किया था, वो मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन से था। इसे गोमेद, मोतियों और 18 कैरेट सोने में बनाया गया है। इसमें ब्लैक व गोल्डन मोतियों से श्रंखला को पिरोया गया है।। इस मंगलसूत्र की कीमत 1,65,000 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन ने पिता की जयंती पर लिखा इमोशनल नोट, कहा- 'आपको हमेशा के लिए प्यार')
फिलहाल, राजकुमार राव और पत्रलेखा अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रहे हैं। तो एक्टर द्वारा शेयर की गई उनकी शादी की तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।