हाल ही में, सुपरस्टार रजनीकांत ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
‘शिवाजी राव गायकवाड़’ के रूप में एक मराठी परिवार में जन्मे रजनीकांत (Rajinikanth) को बचपन से ही फिल्मों में दिलचस्पी थी। वो अपने स्कूली शिक्षा के दौरान कई बार नाटकों में हिस्सा भी लेते थे। जब रजनीकांत, बैंगलोर ट्रांसपोर्ट सर्विस (बीटीएस) में काम कर रहे थे, तब उन्होंने ‘मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट’ में अभिनय का कोर्स करने का फैसला किया। संस्थान में उनके प्रवास के दौरान उन्हें तमिल निर्देशक के. बालचंद्रन ने देखा, जिन्होंने उन्हें तमिल सीखने की सलाह दी थी, जिसके बाद अभिनेता की जिंदगी बदल गई थी।
महान अभिनेता 12 दिसंबर 2021 को 71 वर्ष के हो गए। जैसा कि आप जानते हैं कि, रजनीकांत को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अपार कामयाबी के लिए भगवान का दर्जा दिया गया है। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके लिए खूब दुआएं कीं। रजनीकांत को उनके खास दिन पर देश भर से कई हस्तियों और अभिनेताओं ने शुभकामनाएं दीं। इस कड़ी में उनके दामाद और साउथ के सुपरस्टार धनुष ने भी अपने ससुर जी के लिए एक बर्थडे नोट लिखा।
(ये भी पढ़ें- सुपरस्टार रजनीकांत की लव स्टोरी: इंटरव्यू लेने आई लता रंगाचारी पर आ गया था दिल, कुछ ऐसी है कहानी)
धनुष ने अपने ससुर रजनीकांत को बर्थडे विश करते हुए ट्विटर हैंडल पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरे थलाइवा। इकलौते सुपरस्टार रजनीकांत सर। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।”
रजनीकांत ने अपना 71वां जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ कुछ केक को काटकर सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों में, हम रजनीकांत की पत्नी लता, उनकी बेटी सौंदर्या, दामाद विसकन व नातियों को देख सकते हैं।
(ये भी पढ़ें- धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी: जानें कैसे रजनीकांत के दामाद बने साउथ के सुपरस्टार)
रजनीकांत के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने उनके अप्पा को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें रजनीकांत अपना बर्थडे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सौंदर्य ने कैप्शन में लिखा था, “हैप्पी बर्थडे मेरी जिंदगी... डियर अप्पा। #NowOrNever #ThalaivarBirthday #OneAndOnly।”
(ये भी पढ़ें- प्रभास से लेकर अक्किनेनी नागार्जुन तक, इन साउथ इंडियन सेलेब्स के पास हैं खुद के प्राइवेट जेट)
फिलहाल, तस्वीरों से लगता है कि, रजनीकांत ने अपने परिवार के साथ अपने जन्मदिन पर काफी अच्छा समय बिताया। वैसे, आपको सुपरस्टार के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।