राजेश खन्ना की जयंती पर उनकी EX गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

हाल ही में, दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना की जयंती पर उनकी EX गर्लफ्रेंड अंजू महेंद्रू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

By Ruchi Upadhyay Last Updated: Dec 29, 2022 | 16:54:25 IST

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) एक ऐसे सुपरस्टार थे, जिनकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां घंटों इंतजार किया करती थीं। वह आज भले ही हमारे बीच न हों, लेकिन उनका शानदार काम और उन्होंने बॉलीवुड को जो फिल्में दी वह हमेशा याद की जाएंगी। राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 के बीच लगातार 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं, जिसके बाद वे हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहलाए और उनका ये रिकॉर्ड आज भी कोई नहीं तोड़ पाया है। राजेश खन्ना ने अपने दौर में ऐसा स्टारडम देखा है, जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। ऐसे में आज एक्टर के जन्मदिन पर हर कोई नम आंखों से उन्हें याद कर रहा है। इस खास मौके पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड व दिग्गज एक्ट्रेस अंजू महेंद्रू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी एक अनदेखी तस्वीर शेयर कर उन्हें याद किया है।

ADVT
ADVT

अंजू ने शेयर की राजेश खन्ना की अनदेखी तस्वीर

दरअसल, 29 दिसंबर 2022 को राजेश खन्ना की जयंती पर अंजू महेंद्रू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। थ्रोबैक कैंडिड तस्वीर में अंजू बैठी हैं और राजेश खन्ना उन्हें देख रहे हैं। वहीं, फोटो में राजेश खन्ना हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अनमोल तस्वीर के साथ अंजू ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे काकाजी। लव यू एन मिस यू लोट !! शांति हमेशा।''

ADVT.
ADVT.

राजेश खन्ना को प्यार से बुलाते थे 'काका'

राजेश खन्ना का जन्म 1942 को अमृतसर (पंजाब) में हुआ था और उनका असली नाम जतिन खन्ना था। उनके एक अंकल के.के तलवार ने फिल्मों में आने से पहले उनका नाम जतिन से बदलकर राजेश रख दिया था। हालांकि, इंडस्ट्री में प्यार से लोग राजेश खन्ना को ‘काका’ के नाम से बुलाते थे। 24 साल की उम्र में फिल्म 'आखिरी खत' से राजेश खन्ना ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी और साल 1971 फिल्म 'हाथी मेरे साथी' से वह लाखों लोगों की जान बन गाए थे।

अंजू महेंद्रू-राजेश खन्ना का रिलेशनशिप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 1966 में पहली बार राजेश खन्ना की मुलाकात अंजू महेंद्रू से हुई थी, कहते हैं कि पहली नज़र में ही राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू को एक-दूसरे से प्यार हो गया था। राजेश खन्ना तब इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे। वहीं, अंजू तब अपने करियर के शुरुआती फेज में थीं। ख़बरों की मानें, तो राजेश खन्ना बेहद पजेसिव नेचर के थे और वह नहीं चाहते थे कि अंजू महेंद्रू फिल्मों में काम करें। राजेश खन्ना चाहते थे कि अंजू उनसे शादी करके सैटल हो जाएं। हालांकि, अंजू इस बात से सहमत नहीं थीं और इसी कारण से दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

ADVT.
ADVT.

अंजू से ब्रेकअप के बाद राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से की थी शादी

राजेश खन्ना, अंजू महेंद्रू से अलग होने के बाद डिंपल कपाड़िया से मिले और उन्हें डिंपल से प्यार हो गया। वहीं, डिंपल भी राजेश खन्ना की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं और उनके प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले एक बार भी नहीं सोचा। डिंपल महज 16 साल की थीं, जब उन्होंने अपने से 15 साल बड़े राजेश से शादी कर ली थी।

खैर, आपको अंजू द्वारा शेयर की गई तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

ADVT.
ADVT.

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'