हाल ही में, बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने पोर्न मामले में गिरफ्तारी पर पहली बार ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले साल आज ही के दिन राज कुंद्रा पोर्न मामले में अरेस्ट हुए थे। अब रिहाई के एक साल बाद इस मामले पर राज कुंद्रा ने ट्वीट कर न्याय मिलने और सच सामने आने की उम्मीद जताई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
(ये भी पढ़ें- महीप कपूर ने दिखाई सोनम कपूर के बेटे वायु के कमरे की झलक, मंकी टॉयज से सजा दिखा रूम)
पहले तो ये जान लीजिए कि राज कुंद्रा को बीते साल जुलाई में पोर्न ऐप केस में गिरफ्तार किया गया था। उन पर धोखाधड़ी, अश्लील सामग्री के प्रचार-प्रसार जैसे आरोप लगे थे। उन्हें दो महीने बाद जमानत मिली थी। जमानत के बाद से राज जब भी सार्वजनिक रूप से बाहर निकलते हैं, तो वह अनोखे मुखौटे और हुडी से अपना चेहरा ढके हुए नज़र आते हैं, जिस वजह से अक्सर सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया जाता है। लोग उनकी तस्वीरें और वीडियोज बाहर आने पर उन्हें ट्रोल करते हैं।
(ये भी पढ़ें- करीना के महंगे शूजः 1 लाख रुपए के 'Chanel' स्नीकर्स से 85,000 के 'गुच्ची' शूज तक, इसमें हैं शामिल)
अब आपको बताते हैं राज द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट के बारे में। दरअसल, 21 सितंबर 2022 को राज कुंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में राज का चेहरा मास्क, हुडी, कैप और चश्मे से छुपा हुआ है। फोटो को पोस्ट करते हुए राज ने लिखा है, ''आर्थर रोड जेल से छूटे हुए एक साल हो गया। बस वक्त की बात है, न्याय होगा। सच जल्द सामने आएगा। शुक्रिया वेलविशर्स और उससे बड़ा थैंक यू ट्रोलर्स को, जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया।'' इस तस्वीर पर भी राज ने एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ''अगर आपको पूरी कहानी नहीं पता, तो चुप रहिए।''
(ये भी पढ़ें- अली फजल और ऋचा चड्ढा का वेडिंग कार्ड है बेहद यूनिक, माचिस की डिब्बी पर दिखा 'रेट्रो' रोमांस)
इससे पहले, राज ने अपने 47वें बर्थडे पर ट्विटर अकाउंट से एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने एक ब्लैक हुडी पहनी थी। इस हुडी के साथ उन्होंने डेनिम जींस कैरी किया हुआ था, साथ ही एक मास्क से अपने पूरे चेहरे को कवर किया हुआ था। इस तस्वीर के साथ राज ने कैप्शन में अपने हेटर्स के लिए लिखा था, ''मुझे नए हेटर्स की जरूरत है, क्योंकि पुराने वाले मुझे पसंद करने लगे हैं।''
खैर, राज कुंद्रा के इस ट्वीट ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या वाकई राज के साथ कुछ गलत हुआ था, जिसके लिए वह न्याय की उम्मीद लगाए बैठे हैं और वह किस सच के सामने आने की बात कर रहे हैं। आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।