हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभिनेत्री ईशा गुप्ता को गले लगाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान, राज ने ईशा का 'हॉट' भी कहा। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) 2021 में तब सुर्खियों में आए थे, जब मुंबई पुलिस ने उन्हें पोर्नोग्राफी में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। हालांकि, काफी सुनवाई के बाद राज को जमानत मिल गई, लेकिन तब से वह हमेशा अजीब सा मास्क लगाए हुए नजर आते हैं। हाल ही में, वह एक्ट्रेस ईशा गुप्ता से मिले। हालांकि, उनसे गले मिलकर उन्होंने जो कमेंट किया, उसकी वजह से राज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
हाल ही में, फिल्म 'जाने जान' के प्रीमियर में शामिल हुए राज की मुलाकात इवेंट में ईशा गुप्ता से हुई। ईशा को देखकर राज बेहद खुश हुए और उन्हें गले लगा लिया। इवेंट में ईशा ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद सेक्सी लग रही थीं। हालांकि, जैसे ही राज, ईशा को गले लगाने के लिए आगे बढ़े, उन्हें यह कहते हुए सुना गया, 'तुम बहुत हॉट हो'। इस पर एक्ट्रेस शरमाती हुई नजर आईं।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिजंस ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए और अपनी-अपनी राय देने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'कुंद्रा नहीं सुधरा'। वहीं, एक अन्य ने लिखा, “हे भगवान! शिल्पा जी अब तो जाग जाइए।” कई लोगों ने राज के हमेशा मास्क पहनने पर भी तंज कसे।
बता दें कि फरवरी 2021 में एडल्ट कंटेंट पब्लिश करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था, जिसमें राज का नाम भी आया था। एक महिला ने मुंबई पुलिस से संपर्क कर राज पर पुरुषों और महिलाओं को वेब सीरीज में काम देने के बहाने लुभाने और इसके बदले उन्हें एडल्ट फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद राज को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था।
राज के जेल में रहने के दौरान, शिल्पा को काफी नुकसान उठाना पड़ा था, क्योंकि अभिनेत्री को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था और यहां तक कि उन पर अपने पति के बिजनेस में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी गरिमा बनाए रखी और कभी भी अपने पति के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा। एक साक्षात्कार में शिल्पा ने खुलासा किया था कि उस पूरे टाइम में उनके बच्चे वियान और समीशा उनकी ताकत थे।
शिल्पा शेट्टी की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह जल्द ही फिल्म 'सुखी' में नजर आएंगी। 'सुखी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी ने खुलासा किया था कि जब सोनल जोशी और विक्रम मल्होत्रा ने उनसे फिल्म के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने किसी कारण से इसके लिए 'नहीं' कह दिया था। अभिनेत्री ने साझा किया था कि वह उस मानसिक स्थिति में नहीं थीं और उन्होंने निर्माताओं से फिल्म में किसी और को कास्ट करने के लिए कहा था। हालांकि, उनके पति राज ने उन्हें इस रोल को करने के लिए राजी किया था।
(जब Raj Kundra ने अपनी टूटी हुई पहली शादी पर की थी बात, कहा था- 'पूर्व पत्नी ने उन्हें धोखा दिया था', पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।)
फिलहाल, ईशा गुप्ता के बारे में राज कुंद्रा के कमेंट पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।