हाल ही में, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपनी बेटी के लिए नई खिलौना गाड़ी खरीदी है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी एक झलक।
बॉलीवुड की 'फिटनेस क्वीन' कही जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) भी अपनी वाइफ की तरह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन करते रहते हैं। राज अक्सर अपनी फैमिली की भी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा करते हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी के लिए एक नई खिलौना गाड़ी खरीदी है। इसकी एक झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 में मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी। शिल्पा की तो यह पहली शादी थी, लेकिन राज ने दूसरी बार शिल्पा से विवाह किया है। शिल्पा से पहले राज की एक पत्नी थीं, जिनका नाम कविता है। कविता और राज की एक बेटी भी हुई, लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और तलाक हो गया था। शादी के बाद राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी दो बच्चों के पैरेंट्स बने। कपल का एक बेटा है, जिसका नाम वियान है। वहीं, साल 2020 में शिल्पा सरोगेसी के जरिये एक बेटी की भी मां बनी हैं, जिनका नाम उन्होंने समीशा रखा है। शिल्पा अपने दोनों बच्चों का खास ख्याल रखती हैं। (ये भी पढ़ें- एजाज खान संग शादी करना चाहती हैं साक्षी झाला? जानें इस सवाल पर क्या बोलीं उनकी 'रूमर्ड गर्लफ्रेंड')
दरअसल, राज कुुद्रा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 जनवरी 2021 को एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राज कुंद्रा की बेटी समीशा एक गाड़ी पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो में उसका चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ये जरूर देखा जा सकता है कि बेटी समीशा अपनी नई गाड़ी पर बैठकर बेहद खुश हैं। वह गाड़ी में लगे हार्न और गाने को बटन पुश करके बजा भी रही हैं, जिसे वीडियो में साफ सुना जा सकता है।
इसे शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने कैप्शन के जरिए ये बताया है, 'मैंने सोचा कि ये बता दूं कि मैंने अपनी बेटी के लिए नई खिलौना गाड़ी खरीदी है। इससे पहले कि लोग ये समझें कि मैने इसे रियल में खरीदा है।' (ये भी पढ़ें- करणवीर बोहरा ने बेटियों के फ्यूचर बॉयफ्रेंड के लिए किया एक पोस्ट, दी ये नसीहत)
बता दें कि, इससे पहले एक मैग्जीन में ये खबर पब्लिश की गई थी कि शिल्पा व राज ने वियान के 8वें बर्थडे पर उन्हें लैम्बॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है। अब इस आर्टिकल का अपने ट्विटर हैंडल पर लिंक शेयर करते हुए राज ने पब्लिकेशन की जमकर फटकार लगाई थी। राज ने इसे ‘बुरी तरह से रिसर्च किया हुआ आर्टिकल’ बताते हुए सफाई दी थी कि उन्होंने बेटे को एक टॉय कार गिफ्ट में दी है। राज ने ट्वीट कर लिखा था कि, “इतनी विश्वसनीय मैग्जीन लेकिन इतना बुरा रिसर्च किया हुआ आर्टिकल। कृपया इसमें ये बताएं कि लैम्बॉर्गिनी एक टॉय लैम्बॉर्गिनी कार थी #fakenews धीमी तालियां।”
वहीं, इसके पहले नए साल के मौके पर शिल्पा ने अपनी फैमिली का एक बेहद ही एंटरटेनिंग वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा बेटी समीशा के साथ गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राज पहले अपनी आवाज में एक लय गुनगुना रहे हैं और उसके बाद अपने पापा को गाते देख समीशा भी उन्ही की लय में लय मिलाकर गाने की कोशिश कर रही हैं। बैकग्राउंड में शिल्पा शेट्टी की भी आवाज सुनाई दे रही है, जो पिता-बेटी के इस ख़ास मोमेंट को एंजॉय कर रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा था, "टेंशन कम लें, गाना ज्यादा गाएं। समीशा शेट्टी कुंद्रा कहती हैं कि @rajkundra9 आपको सिंगिंग करना बंद कर देना चाहिए। हैप्पी न्यू ईयर इंस्टा फैम।"
ध्यान रहे कि, शिल्पा और राज अपने बच्चों को बेहद नार्मल रखना पसंद करते हैं। एक बार ‘बॉम्बे टाइम्स’ के साथ एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बेटे वियान को एक नॉर्मल जिंदगी देने के बारे में बात की थी। शिल्पा ने बताया था कि एक सेलिब्रिटी किड के लिए नॉर्मल लाइफ का मतलब क्या होता है। एक्ट्रेस ने कहा था, “मैं एक नॉन-फ़िल्मी बैकग्राउंड से हूं और एक मिडिल-क्लास फैमिली से आती हूं, जहां हमारी छुट्टियां लंदन में नहीं बल्कि मैथरान में गुजरती थीं। आज मैं अपने बेटे वियान को लंदन में छुट्टियों पर ले जाने में बिल्कुल भी अफसोस नहीं करती हूं। मुझे पता है कि उसके पास जो कुछ भी है वो उसे समझता है और उसकी तारीफ करता है। राज और मुझे लगता है कि उसे हक की भावना के साथ नहीं बढ़ना चाहिए।” (ये भी पढ़ें- बचपन में बेहद क्यूट थे ऋषि कपूर और नीतू, बेटी रिद्धिमा ने शेयर की ये स्पेशल फोटो) इसके आगे शिल्पा ने ये भी खुलासा किया था कि, “अगर वो कुछ एक्स्ट्रा लेना चाहता है, तो उसके लिए उसे अपने पिगी बैंक से पैसे निकालने पड़ते हैं। उसको अपनी प्लेट किचन तक खुद ले जानी होती है। हम कुछ बेसिक रूल्स फॉलो करते हैं ताकि वो समझे कि लाइफ में हर चीज कमाई जाती है और किसी चीज को भी हल्के में नहीं लिया जाता है। उसे ये भी पता है कि हमारा बेटा होने के चलते उसे हमारी कुछ चीजों के साथ एडजस्ट करना पड़ेगा।” फिलहाल, राज और शिल्पा अपने अपने दोनों बच्चों का ख़ास ख्याल रखते हैं। तो आपको एक्ट्रेस की बेटी की खिलौना गाड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।