प्यार और इकरार के बाद भी अधूरी थी राज कपूर-नरगिस की प्रेम कहानी, जानिए क्यों

बॉलीवुड की फेमस प्रेम कहानियों में राज कपूर (Raj Kapoor) और नरगिस (Nargis) की लव स्टोरी सबसे ऊपर है। हालांकि, इनकी कहानी हमेशा के लिए अधूरी ही रह गई, लेकिन दोनों ने 7 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। जानिए दोनों अलग क्यों हुए?

By Manali Rastogi Last Updated: Dec 6, 2019 | 19:56:50 IST

बात बॉलीवुड की फेमस प्रेम कहानियों की हो और इस लिस्ट में राज कपूर (Raj Kapoor) और नरगिस (Nargis) की अधूरी लव स्टोरी का नाम न आए तो ये लिस्ट बेकार है। एक समय में बॉलीवुड में सिर्फ और सिर्फ राज कपूर और नरगिस के चर्चे ही होते थे। एक दौर में बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी अगर कोई थी तो वो नरगिस और राज कपूर की जोड़ी ही थी। यही वजह है कि फैंस आज भी इस जोड़ी को भूले नहीं हैं। फैंस आज भी इनकी अधूरी प्रेम कहानी को याद करते हैं। प्यार में रहने वाले जोड़े आज भी राज कपूर और नरगिस के गाने ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ’ को जरुर गुनगुनाते हैं। इस गाने में आपको एक हैप्पी एंडिंग जरुर नजर आई होगी लेकिन असल जिंदगी में ऐसा नहीं हो पाया। दोनों चाहकर भी एक न हो पाए। इसके पीछे एक बड़ा  कारण था।

ADVT
ADVT

दरअसल जब दोनों को प्यार हुआ, तब राज कपूर पहले से शादीशुदा थे। वो कृष्णा कपूर के साथ शादी कर चुके थे, जब नरगिस प्रेमिका बनकर उनकी जिंदगी में आईं। नरगिस राज कपूर के प्यार में इतनी दीवानी थीं कि उनको दूसरी पत्नी बनना भी मंजूर था। हालांकि, राज कपूर से साफ़ इंकार कर दिया था कि वो कभी भी कृष्णा कपूर का साथ नहीं छोड़ेंगे, जिसकी वजह से नरगिस काफी दुखी हो गईं। वैसे राज और नरगिस की फिल्में देखने पर आपको भी यही लगेगा कि दोनों सिर्फ अभिनय कर रहे हैं, जबकि वह असल में एक दूसरे के प्यार में पागल थे। इन दोनों के कई रोचक किस्से मशहूर हैं, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश 'मां-बेटी' की जोड़ियां, देखकर कहेंगे- लगती हैं बहनें

जानिए कैसे हुई पहली मुलाकात

ADVT.
ADVT.

राज कपूर और नरगिस की पहली मुलाकात की बात की जाए तो वो बेहद फिल्मी थी। वैसे तो राज कपूर नरगिस के घर उनकी मां से मिलने गए थे, लेकिन तब वो मिली नहीं। जब राज उनके घर पहुंचे थे, तब नरगिस किचन में बेसन की पकौड़ियां तल रही थीं और दरवाजा खोलते वक्त उनके गालों और बालों पर बेसन लगा हुआ था। राज कपूर नरगिस के इस भोलेपन को देखकर ही पहली नजर में उनपर फिदा हो गए। इस तरह उनकी पहली मुलाकात कई मुलाकातों में बदल गई। अक्सर होने लगी मुलाकातों के बाद नरगिस को भी राज कपूर से मोहब्बत हो गई। एक जोड़े के तौर पर दोनों ने एकसाथ कई फिल्में कीं, जोकि हिट साबित हुईं।

कौन-कौन सी फिल्मों में किया काम

1940-1960 के दशक में अगर बॉलीवुड में कोई सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोड़ी थी, तो वो थी राज कपूर और नरगिस की जोड़ी। ये वो जोड़ी थी, जिसके सामने किसी और जोड़ी का टिकना मुमकिन नहीं था। दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। इसमें से छह फिल्में तो आरके बैनर की ही थी। इस फेहरिस्त में आग, बरसात, अंदाज़, आवारा, आह, श्री 420, जागते रहो और चोरी-चोरी जैसी यादगार फिल्में शामिल हैं। फैंस आज भी इन फिल्मों को काफी पसंद करते हैं। राज और नरगिस की जोड़ी सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी काफी पसंद की जाती थी।

ADVT.
ADVT.

राज कपूर के लिए नरगिस का प्यार

‘आग’ पहली फिल्म थी, जोकि आरके स्टूडियो में फिल्माई गई थी। ये पहली फिल्म थी, जिसमें राज कपूर और नरगिस साथ में काम रहे थे। ये वही फिल्म है, जब पहली बार नरगिस और राज के बीच प्यार के अंकुर खिले थे। इस फिल्म के दौरान ही राज और नरगिस का नाम एक-साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन इतनी फेमस थी कि नरगिस और राज कपूर पर फिल्म बरसात में शूट किए गए एक सीन पर ही आरके स्टूडियो का लोगो भी आधारित है। इस सीन की बात करें तो नरगिस राज कपूर की बाहों में झूल रही हैं। ठीक ऐसा ही आरके स्टूडियो का लोगो भी है।

ये भी पढ़ें: 20 से 52 लाख तक के महंगे मंगलसूत्र पहनती हैं ये 10 बॉलीवुड अभिनेत्रियां, देखिए उनकी झलक

बता दें कि आरके स्टूडियो फ़िलहाल बंद पड़ा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां एक हादसे की वजह से 16 सितंबर 2017 को आग लग गई थी। जब ये हादसा हुआ तब स्टूडियो में टीवी शो ‘सुपर डांस’ की शूटिंग चल रही थी। आग लगने की वजह से स्टूडियो का एक बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया। ऐसी स्थिति में तब से स्टूडियो बंद ही है। हालांकि, कपूर खानदान ने इसे दोबारा से बनवाने के बारे में सोचा भी, लेकिन इसमें खर्चा काफी ज्यादा है, जिसकी वजह से कपूर फैमिली ने इसे बेचने का मन बनाया है। वैसे ये पहला मौका नहीं है, जब आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला लिया गया हो। इससे पहले एक्ट्रेस नरगिस ने अपने सोने के कंगन को बेच कर स्टूडियो को बिकने से बचाया था। इसका जिक्र पत्रकार मधु जैन की किताब ‘फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा: द कपूर्स’ में किया गया है।

ADVT.
ADVT.

दोनों के प्यार का गवाह था आरके स्टूडियो

एक समय में राज कपूर और नरगिस एक-दूसरे के प्यार में काफी पागल हुआ करते थे। नरगिस ने मन बना लिया था कि वो राज की दूसरी पत्नी बनने को तैयार हैं। हालांकि, राज पहले ही कृष्णा कपूर से शादी कर चुके थे। मगर समय के साथ नरगिस को इसका अंदाजा हो गया कि राज कृष्णा को छोड़ने वाले नहीं हैं। इससे वो काफी दुखी हुईं। दरअसल राज अपना बसा-बसाया घर तोड़ना नहीं चाहते थे, जिसकी वजह से उन्होंने नरगिस को शादी के लिए मना कर दिया था। ऐसी स्थिति में नरगिस ने खुद ही राज कपूर और आरके स्टूडियो से दूरियां बनानी शुरू कर दीं और साल 1956 में फिल्म ‘जागते रहो’ की शूटिंग खत्म होने के बाद नरगिस ने स्टूडियो में कभी भी कदम नहीं रखा। हालांकि, राज कपूर ने नरगिस के स्टूडियो ना आने के बाद भी उनकी छोड़ी गई चीजों को वैसे ही संभालकर रखा। जब तक राज कपूर जिंदा थे, तब तक उन चीजों को किसी ने भी हाथ नहीं लगाया।

कैसे अलग हुए नरगिस और राज कपूर

बहुत पहले ही राज और नरगिस अलग हो गए थे। राज कपूर से रिश्ता खत्म होने के बाद नरगिस काफी मायूस रहने लगी थीं, तब एक्टर सुनील दत्त ने उनको संभाला। सुनील दत्त के रूप में नरगिस को एक अच्छा पति तो मिला ही, साथ में एक बेहतरीन दोस्त भी मिला। हालांकि, जब नरगिस की शादी सुनील दत्त से हो गई, तब राज कपूर काफी दुखी हुए और खूब रोये भी। इस मामले की जानकारी पत्नी कृष्णा कपूर को भी थी। दरअसल वो कृष्णा ही थीं, जिन्होंने नरगिस को हिदायत दी थी कि वो उनके पति से दूर हो जाएं। कृष्णा अपनी शादी बचाना चाहती थीं जिसके चलते उन्होंने ऐसा सब किया।

ये भी पढ़ें: 5 साल का रिलेशनशिप फिर सगाई, आखिर क्यों हुआ था अभिषेक-करिश्मा का ब्रेकअप

सुनील दत्त से शादी के बाद नरगिस और राज कपूर अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त हो गए, लेकिन 3 मई 1981 को नरगिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी जिंदगी की हर लड़ाई जीतने वाली नरगिस इस बार कैंसर से हार गई थीं। अमेरिका में उनका इलाज भी चला, लेकिन भारत आते ही वो कोमा में चली गईं, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। जब राज कपूर को उनकी मृत्यु के बारे में पता चला, तब वो पहले तो हंसे और हंसते-हंसते रोने लगे। 2 जून 1988 को अस्थमा की वजह से उनकी मृत्यु हो गई। इस तरह राज कपूर और नरगिस की अधूरी प्रेम कहानी हमेशा के लिए अधूरी ही रह गई।

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'

मिलिए IAS अधिकारी Pari Bishnoi से, साधु जैसी लाइफस्टाइल अपनाकर पास किया UPSC, हासिल की 30वीं रैंक