राज कपूर बर्थडे: कपूर सिस्टर्स ने इस अंदाज में दादाजी को किया याद, नीतू को खली ससुर व पति की कमी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे राज कपूर (Raj Kapoor) की आज 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनके परिवार वालों ने उन्हें याद किया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

By Shivakant Shukla Last Updated: Dec 14, 2020 | 14:40:58 IST

फिल्म ‘मैं हूं जोकर’ से दुनिया भर में प्रसिद्धि हासिल करने वाले बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे राज कपूर (Raj Kapoor) की आज यानी 14 दिसंबर को 95वीं बर्थ एनिवर्सरी है। पाकिस्तान के पेशावर स्थित कपूर हवेली में 14 दिसंबर 1924 को जन्मे राज कपूर ने हिंदी सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाई है। राज कपूर एक सफल अभिनेता होने के साथ-साथ एक दिग्गज निर्माता-निर्देशक और लेखक भी थे। राज कपूर के निर्देशन में बनी कई फिल्में उस वक्त सामाजिक कट्टरता को चुनौती देती थीं। बॉलीवुड के 'शोमैन' कहे जाने वाले इस एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके परिवार वालों ने उन्हें याद किया है। 

ADVT
ADVT

करीना ने ऐसे किया अपने दादा जी को याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने अपने दादा जी (राज कपूर) की एक पुरानी तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसमें राज कपूर के साथ उनकी पत्नी कृष्णा कपूर और उनके बड़े बेटे रणधीर कपूर (करीना कपूर के पापा) नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ‘आप जैसा कभी दूसरा नहीं होगा.. जन्मदिन मुबारक हो दादाजी’। (ये भी पढ़ें: राखी सावंत बिग बॉस के घर में करेंगी अपनी शादी की बात! अभिनव और रूबीना को दिए ये नाम)

ADVT.
ADVT.

करिश्मा कपूर ने भी शेयर की दादाजी की फोटो

राज कपूर को अपना रोल मॉडल समझने वाली करिश्मा कपूर ने भी उनके जन्मदिन के मौके पर अपने दादाजी को याद किया है। करिश्मा ने सोशल मीडिया पर राज कपूर की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें राज कपूर करिश्मा को अपनी गोद में लिए हुए हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘बहुत कुछ सीखा अपने दादाजी से.. आपके जन्मदिन पर आपको याद कर रही हूं।’

नीतू कपूर ने किया अपने ससुर और पति को याद

राज कपूर के जन्मदिन के मौके पर नीतू कपूर को न केवल ससुर की याद आई, बल्कि इस मौके पर उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर को भी मिस किया। नीतू कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर राज कपूर और ऋषि कपूर की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें खुद नीतू भी दुल्हन के रूप में सजी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘दोनों की बहुत याद आती है।’ (ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता अपनी मां की पुण्यतिथि पर हुईं इमोशनल, शेयर किया भावुक पोस्ट)

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी अपने दादा को किया याद

अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे व एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी अपने दादाजी को याद किया है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में दादा जी की तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने तस्वीर के साथ लिखा है, ‘आपको याद करती हूं।’ 

कपूर खानदान की लड़कियां नहीं कर सकती थीं फिल्में

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मी कपूर खानदान में लड़कियों को फिल्म इंडस्ट्री से दूर रखा जाता था। उन्हें फिल्मों में करियर चुनने का अधिकार नहीं था। यही वजह थी कि राज कपूर के तीनों बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी दोनों बेटी रीमा और रितु कपूर फिल्मों से दूर रहीं। (ये भी पढ़ें: मुंबई एयरपोर्ट से जूही चावला का डायमंड झुमका हुआ गायब, एक्ट्रेस ने कहा- 'खोजने वाले को मिलेगा इनाम')

ADVT.
ADVT.

करिश्मा-करीना ने तोड़ी कपूर खानदान की परंपरा

कपूर खानदान की इस परंपरा को तोड़ने का साहस सबसे पहले करिश्मा कपूर ने दिखाया था। इस साहस में करिश्मा का साथ उनकी मां बबीता कपूर ने दिया था। उनके परिवार को इसका खामियाजा कपूर खानदान से अलग होकर भुगतना पड़ा, लेकिन इस बगावत का ही परिणाम है कि करिश्मा और करीना कपूर बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री के तौर पर उभरी हैं।

ध्यान रहे कि, राज कपूर ने अपने पूरे फिल्मी करियर में ढेर सारी सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार से नवाजा भी जा चुका है। उन्हें फिल्मों के सबसे बड़े सम्मान 'दादासाहेब फाल्के' अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। 

बॉलीवुड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दिग्गज अभिनेता राज कपूर ने 2 जून 1988 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। भले ही उनके निधन को करीब 32 हो चुके हैं। लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में है, और आगे भी उन्हें उनके शानदार अभिनय के लिए लोग याद करते रहेंगे। तो हम भी उन्हें उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड से रिलेटेड अन्य अपडेट्स पाने के लिए जुड़े रहें BollywoodShadi.com के साथ।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात