हाल ही में, दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के दोस्त राहुल महाजन ने उनकी कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल की स्थिति के बारे में बात की है।
पॉपुलर टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के निधन से उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को करारा झटका लगा है। लोगों को अभी तक यकीन नहीं हो रहा है कि, अभिनेता इस दुनिया में नहीं हैं। सिद्धार्थ की मौत ने उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को बुरी तरह हिलाकर रख दिया है। इस समय उनकी स्थिति का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। हाल ही में, सिद्धार्थ शुक्ला के क्लोज फ्रेंड राहुल महाजन (Rahul Mahajan) ने शहनाज गिल के दुख को बयां किया है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले तो ये जान लीजिए कि, 2 सितंबर 2021 की रात को सिद्धार्थ शुक्ला अपनी कुछ दवाइयां खाकर लेटने के बाद सुबह उठ नहीं पाए थे। मुंबई के कूपर हॉस्पिटल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर को सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में ब्रह्माकुमारी रिवाज के अनुसार किया गया था। इस दौरान सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन करने के लिए बॉलीवुड से जुड़े उनके कई दोस्त भी पहुंचे थे।
(ये भी पढ़ें: मां से एक पल भी दूर नहीं रह पाते थे सिद्धार्थ शुक्ला, थ्रोबैक इंटरव्यू में शेयर की थीं फीलिंग्स)
इसी क्रम में सिद्धार्थ की कथित गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान घाट पर पहुंची थीं। वहां से कुछ वीडियो क्लिप सामने आए थे, जिसमें वह एकदम बेजान नजर आईं। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम दर्शन के लिए उनके क्लोज फ्रेंड राहुल महाजन भी वहां पहुंचे थे। उस वक्त वह शहनाज को देखकर अंदर तक हिल गए थे। हाल ही में, उन्होंने इस बारे में बात की है।
(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल की बाहों में ली थी आखिरी सांस, बोलीं- 'उसके बिना कैसे जीऊंगी') दरअसल, 'एबीपी न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में राहुल महाजन ने बताया कि, 'जब शहनाज गिल आईं तो, वह इतनी जोर से चीखीं, 'मम्मी जी, मेरा बच्चा, मम्मी जी, मेरा बच्चा। सिद्धार्थ अब जिंदा नहीं थे, लेकिन शहनाज उनका पैर सहलाती दिख रही थीं और उन्हें यह तक एहसास नहीं हो रहा था कि, अब वह इस दुनिया से चले गए हैं। वह काफी हैरान थीं और इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थीं। उनकी ये हालत देखकर अंतिम संस्कार के वक्त मैं एकदम से कांपने लगा था।' (ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्ला की 5 रोचक बातें: वर्ल्ड बेस्ट मॉडल से धार्मिक होने तक, जानें एक्टर के बारे में)
राहुल महाजन ने आगे कहा कि, 'शहनाज बिल्कुल बेजान थीं, जैसे कोई आंधी चली हो और उसका सब कुछ साथ उड़ाकर लेकर चला गया हो। मुझे याद है कि, जब मैंने उन्हें हिम्मत देने के लिए उनके कंधे पर अपना हाथ रखा तो, जिस तरह से उन्होंने मुझे देखा मैं सन्न रह गया। मैं उनकी स्थिति देखकर डर गया था। वह बिल्कुल सुन्न पड़ गई थीं।' शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'उनका रिश्ता बहुत गहरा था, उनके रिश्ते में पति-पत्नी से भी बढ़कर प्यार था।'
फिलहाल, इस समय शहनाज के दिल पर क्या बीत रही होगी, ये तो सिर्फ वही जान सकती हैं। खैर! हम इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके लिए शक्ति प्रदान करने की कामना करते हैं।