हाल ही में, एक्टर रणबीर कपूर को अपनी बेटी राहा कपूर के साथ संडे बिताते हुए देखा गया, जहां नन्ही बच्ची अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरती हुई नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं।
एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट बॉलीवुड के पॉपुलर कपल हैं, जो एक बच्ची राहा कपूर (Raha Kapoor) के माता-पिता हैं। राहा बी-टाउन की सबसे पसंदीदा सेलेब किड्स में से एक बन गई हैं, जो अपनी हर एक झलक से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में, राहा को अपने पिता के साथ संडे बिताते हुए देखा गया और एक बार फिर उनकी मासूमियत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
हाल ही में, हमें राहा कपूर का एक वीडियो मिला, जिसमें वह अपने नन्हें-नन्हें कदमों के सहारे चलती दिख रही हैं। हालांकि, जिस तरह से बच्ची ने पैपराज़ी के सामने अपनी प्यारी सी मुस्कान दिखाई, उससे हमारा दिल पिघल गया। कैमरे की ओर उत्सुक नजरों से देखते हुए राहा अपनी मां आलिया की तरह दिख रही थीं। हम रणबीर कपूर को भी उनकी बेटी के साथ देख सकते हैं, जिन्होंने रविवार अपनी बच्ची के साथ बिताया। इस दौरान, राहा व्हाइट टी-शर्ट और चॉकलेटी पैंट पहने हुए अच्छी दिख रही थी। उनके लुक को क्यूट हेयरस्टाइल और दो छोटे जूतों के साथ पूरा किया गया था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जब Ranbir Kapoor ने बाथरोब में पोज देते हुए न्यू हेयरस्टाइल व बेटी Raha के नाम का टैटू किया फ्लॉन्ट। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
निखिल कामथ के साथ उनके लेटेस्ट पॉडकास्ट पर रणबीर कपूर ने पिता बनने के बाद खुद में आए बदलावों पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि राहा के जन्म के बाद उनके लिए सब बदल गया है। उन्होंने बताया था कि उन्हें लगता है कि यह उनका पुनर्जन्म हुआ है, क्योंकि पिछले 40 साल उनके लिए एक अलग जीवन रहे हैं।
रणबीर कपूर ने बताया था कि उन्होंने हमेशा 71 साल की उम्र तक मरने के बारे में सोचा था और उन्हें कभी भी मौत का डर नहीं लगा, लेकिन अब जब वह अपनी बच्ची के पिता बन गए हैं, तो रणबीर को लगता है कि जीने के लिए उनके अगले 30 साल बहुत कम हैं और इस तरह उनकी सोच भी बदल गई है।
उसी इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि उन्होंने 17 साल की उम्र में स्मोकिंग करना शुरू कर दिया था, जो उनके लिए एक बुरी लत बन गई थी, लेकिन जब से उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ है, तब से उन्होंने यह छोड़ दी है। उनके शब्दों में, "मैंने 17 साल की उम्र से सिगरेट पीना शुरू कर दिया था जो पिछले साल तक एक बहुत ही बुरी आदत बन गई थी। जब मैं पिता बना, तो मैंने आखिरकार इसे छोड़ दिया। मैं बहुत अस्वस्थ महसूस करने लगा था।"
जब Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt संग लड़ाई पर की थी बात, कहा था- 'वह वकील हैं, बिना स्पष्ट किए..' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, राहा की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।