जैसे-जैसे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनकी शादी की जानकारियां भी सामने आ रही हैं। हाल ही में, हमें उनकी 'बारात' के बारे में कुछ अपडेट मिली है।
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा कथित तौर पर 23 सितंबर 2023 को झीलों के शहर उदयपुर में होने वाली अपनी भव्य शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां कपल की वेडिंग और रिसेप्शन इनविटेशन कार्ड की कई लीक तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस बीच, हाल ही में हमें एक्ट्रेस की शादी के उत्सव के बारे में कुछ और जानकारी मिली है।
'पत्रिका' की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चोपड़ा के मंगेतर राघव चड्ढा अपनी बारात के लिए हाथियों और घोड़ों को छोड़कर कथित तौर पर एक भव्य सजावट वाली नाव में वेडिंग वेन्यू में एंट्री करेंगे। नाव पर राघव की बारात होटल 'लेक पैलेस' से शुरू होगी और भव्य लेक पिछोला को देखते हुए होटल 'लीला पैलेस' की ओर बढ़ेगी, जहां फेरे होंगे। इस महत्वपूर्ण मौके के लिए रॉयल 'गणगौर' नाव को चुना गया है।
जैसा कि पहले वेडिंग इनविटेशन कार्ड की लीक हुई तस्वीरों से पता चला था कि परिणीति और राघव उदयपुर में पर्ल व्हाइट थीम वाली इंडियन वेडिंग करेंगे। ऐसे में लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, होटल 'लीला पैलेस' जहां मुख्य शादी होगी, इसे सजाने के लिए कोलकाता और दिल्ली से स्पेशल व्हाइट फूलों की किस्में मंगवाई गई हैं। इसके अलावा, पूरे होटल को शादी की थीम पर ही सजाया जाएगा।
13 सितंबर 2023 को इंटरनेट पर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के निमंत्रण कार्ड की कई लीक तस्वीरों से भरा हुआ था। उनकी शादी को खूबसूरती से 'पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग' का नाम दिया गया है, जो उदयपुर के होटल 'लीला पैलेस' और 'ताज लेक' पैलेस में होगी। कार्ड की एक झलक और यह शादी के सभी उत्सव को दिए गए खूबसूरत नाम, जैसे कि 'थ्रेड्स ऑफ ब्लेसिंग्स', 'डिवाइन प्रॉमिस', 'ए नाइट ऑफ अमोरे' हैं, जिन्होंने सभी का ध्यान खींचा।
6 सितंबर 2023 को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के रिसेप्शन के निमंत्रण कार्ड की झलक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। यह समारोह 30 सितंबर 2023 को 'ताज' होटल चंडीगढ़ में होने वाला है। निमंत्रण को व्हाइट और गोल्डन कलर के साथ खूबसूरती से डिजाइन किया गया था।
निमंत्रण पर लिखे नोट को इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, ''हमारे परम आदरणीय स्वर्गीय श्री पी.एन चड्ढा जी के आशीर्वाद से। श्रीमती विमला चड्ढा, श्रीमती उषा और श्री एच.एस. सचदेवा, अलका और सुनील चड्ढा आपको 30 सितंबर 2023 को 'ताज' चंडीगढ़ में अपने बेटे राघव और परिणीति (बेटी रीना और पवन चोपड़ा) के रिसेप्शन लंच के लिए आमंत्रित करते हैं।''
Parineeti Chopra-Raghav Chadha के वेडिंग होटल के 'महाराजा सुइट' का 1 रात का चार्ज है 9 लाख रुपए...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, रॉयल बोट के जरिए राघव चड्ढा की बारात में एंट्री के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।