साउथ सुपरस्टार यश की पत्नी व एक्ट्रेस राधिका पंडित ने सोशल मीडिया पर अपनी 500वीं पोस्ट के लिए एक क्यूट फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
कन्नड फिल्मों के सुपरस्टार और फिल्म 'केजीएफ' से उत्तर भारत में भी अपने 'यंग एंग्रीमैन' वाले अंदाज से खास पहचान बनाने वाले रॉकिंग स्टार यश (Yash) आज फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। वह एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही एक आदर्श फैमिली मैन भी हैं। यश तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी राधिका अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें- निया शर्मा ने रूमर्ड BF राहुल सुधीर के साथ डेटिंग की अफवाहों पर कहा- 'मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं')
पहले आपको ये बता दें कि, रॉकिंग स्टार यश वैसे तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम रहे हैं, लेकिन फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर वन' से पूरे देश में उन्हें एक अलग पहचान मिली, जिसे देखने के बाद हर कोई उनका फैन हो गया है। पर्सनल लाइफ की बात करें, तो यश ने साल 2016 में एक्ट्रेस राधिका पंडित के साथ शादी रचाई थी। यश और राधिका दो बच्चों आयरा-यथर्व के माता-पिता हैं। राधिका सोशल मीडिया के जरिए अपनी हैप्पी मैरिड लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं।
अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 6 जुलाई 2022 को राधिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में राधिका अपने पति यश और बच्चों आयरा व यथर्व के साथ नजर आ रही हैं। सभी की मुस्कुराहट फोटो में चार-चांद लगा रही है। इस फोटो को शेयर करते हुए राधिका ने खुलासा किया है कि, ये उनकी 500वीं फोटो है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरी 500वीं तस्वीर के लिए कुछ खास।''
(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव पत्नी पत्रलेखा संग करते हैं घर का काम, कहा- 'बर्तन धोना-झाड़ू लगाना अच्छा लगता है')
8 जनवरी 2022 को यश ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया था। इस खास मौके पर यश ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नजर आ रहे थे। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "जन्मदिन ने मुझे कभी उत्साहित नहीं किया। यह वह खुशी है, जो मैं अपने आस-पास देखता हूं और विशेष रूप से मेरे नन्हे-मुन्नों के साथ, वे मेरी जान हैं। इस अवसर पर मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों में से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं। उम्मीद है कि, सभी सुरक्षित हैं। ख्याल रखना।"
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बर्थडे पर पति हर्ष से मिले डायमंड इयररिंग्स और डेढ लाख के बैग को किया फ्लॉन्ट)
फिलहाल, आपको राधिका पंडित द्वारा शेयर की गई फैमिली फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।