होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपनी आफ्टर-हल्दी पार्टी के लिए पिंक कलर का रीगल लहंगा पहना था। आइए आपको दिखाते हैं।
यंग बिजनेसमैन अनंत अंबानी 12 जुलाई 2024 को अपने 'जीवन के प्यार' राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले, प्री-वेडिंग की रस्में जोरों पर चल रही हैं। 8 जुलाई 2024 को 'एंटीलिया' में इस कपल की हल्दी की रस्म हुई। ट्रेडिशनल प्री-वेडिंग समारोह में होने वाली दुल्हन राधिका के लुक ने हमें सरप्राइज कर दिया। जहां उन्होंने अपनी हल्दी के लिए एक फ्लोरल लहंगा पहना था, वहीं उनका आफ्टर-पार्टी लुक पूरी तरह से रीगल था।
अपनी आफ्टर-हल्दी पार्टी लुक के लिए राधिका मर्चेंट ने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से रस्टेड पिंक टोन्ड लहंगा पहना। लहंगे पर हर जगह जटिल व्हाइट थ्रेड वर्क था। लहंगे में स्कैलप्ड आउटलाइन थी और इसके बेस पर व्हाइट थ्रेड से बने फ्लोरल वर्क थे। राधिका ने अपने लहंगे को मैचिंग कलर के रीगल ब्लाउज के साथ पहना था, जिस पर हैवी व्हाइट थ्रेड वर्क हुआ था। उन्होंने अपने ब्लाउज़ को एक स्ट्रिंग ज्वेलरी से बांधा था, जिससे यह क्लासी लग रहा था। मैचिंग दुपट्टे ने उनके लुक को कंप्लीट किया था।
राधिका मर्चेंट ने अपने मेकअप को मिनिमल रखा था और अपनी खूबसूरत ड्रेस को अपने ऊपर चमकने दिया था। अपनी ड्रेस के साथ उन्होंने एक हैवी डायमंड नेकपीस पहना था, जिस पर एक फ्लोरल डिजाइन और मैचिंग इयररिंग्स थीं। इयररिंग्स को फ्लोरल स्ट्रिंग्स से जोड़ा गया था और उनके बालों में टक किया गया था, जिसे फूलों से सजे एक ढीले बन में स्टाइल किया गया था। बैंगल्स, कड़ा और एक बड़ी डायमंड रिंग उनके लुक में एक रॉयल टच जोड़ने के लिए पर्याप्त थी। एक स्टोन-बिंदी ने उनके लुक को फाइनल किया था।
Radhika Merchant ने 'संगीत' में पहना 25,000 स्वारोवस्की और 3डी फ्लोरल डिटेलिंग वाला कस्टम लहंगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
संगीत समारोह के लिए राधिका मर्चेंट और सभी अन्य अंबानी महिलाओं ने तीन बैक-टू-बैक लुक चुने। दूसरे लुक के लिए दुल्हन ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक कस्टम गोल्डन लहंगे में सबको चौंका दिया था। उनके आउटफिट में 25,000 स्वारोवस्की क्रिस्टल, 3डी फ्लोरल डिटेलिंग, गोल्ड फिलिग्री और क्रिस्टल फूल थे। राधिका ने अपने लहंगे को स्वारोवस्की-एम्बेलिश्ड स्ट्रैपी ब्लाउज़ के साथ पहना था और हर तरह से खूबसूरत दिखी थीं।
आईलाइनर के पतले स्ट्रोक, पीची लिप्स, हाईलाइटेड एंड ब्लश्ड चीक्स और पोनीटेल सहित ग्लैम मेकअप ने राधिका के लुक में चार-चांद लगा दिए थे। अपने लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए दुल्हन ने मैचिंग थ्री-ड्रॉप इयररिंग्स के साथ हैवी डायमंड और रूबी-जड़ित नेकलेस चुना था। उन्होंने डायमंड व रूबी स्टडेड कड़े और एक स्टेटमेंट रिंग भी पहनी थी।
थोड़ा रिसर्च करने पर हमने पाया कि राधिका ने अपने संगीत समारोह में दूसरे लुक के दौरान जो ज्वेलरी पहनी थी, उसे नीता अंबानी ने 2018 में ईशा अंबानी के संगीत समारोह में पहना था। उस समय नीता हैवी एम्बेलिश्ड पर्पल दुपट्टे के साथ गोल्डन लहंगे में सजी हुई थीं। नीता ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप, खुले बालों और बिंदी के साथ पूरा किया था।
Radhika Merchant ने अपनी 'हल्दी' पर पहना असली 'फूलों का दुपट्टा', फ्लोरल ज्वेलरी संग किया स्टाइल। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, राधिका मर्चेंट का आफ्टर-हल्दी पार्टी लुक आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।