‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस निशी सिंह का निधन हो गया है। एक्ट्रेस के पति संजय सिंह बादली ने बताया कि दो दिन पहले ही एक्ट्रेस का 50वां जन्मदिन मनाया था। आइए आपको बताते है।
टीवी इंडस्ट्री से एक बहुत बुरी खबर सामने आई है। ‘कुबूल है’, और ‘इश्कबाज’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स में काम करने वाली एक्ट्रेस निशी सिंह (Nishi Singh) अब इस दुनिया में नहीं रहीं। निशी पिछले चार सालों से बीमार थीं और 17 सितंबर 2022 को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने दिखाई अपने लिविंग रूम की झलक, सफेद फर्नीचर से ग्रे पर्दे तक, सब कुछ है शानदार)
निशी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जिसके बाद 18 सितंबर 2022 को उनका निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके पति संजय सिंह बादली ने दी। एक्ट्रेस के पति संजय सिंह बादली ने बताया कि निशी की मौत के दो दिन पहले ही उनका 50वां जन्मदिन मनाया गया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि एक्ट्रेस निशी सिंह ने संजय सिंह बादली से शादी की थी, जो पेशे से एक लेखक और अभिनेता हैं। कपल के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 18 साल की बेटी है और एक 21 साल का बेटा है। निशी को साल 2019 में पैरालिसिस अटैक पड़ा था। इसके बाद साल 2020 में एक्ट्रेस को एक और अटैक आया था। उनके पति के अनुसार, एक्ट्रेस की हालत इस साल मई में एक और अटैक आने के बाद और ज्यादा खराब होने लगी थी। इसी के साथ एक्ट्रेस के परिवार की आर्थिक हालत भी बेहद खराब थी।
(ये भी पढ़ें- पृथ्वी अंबानी के बर्थडे में रोमांटिक होते दिखे थे अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट, सामने आईं तस्वीरें)
एक्ट्रेस के पति संजय सिंह बादली ने बताया कि उनकी आर्थिक मदद के लिए एक्टर रमेश तौरानी, गुल खान और सुरभि चंदना जैसे कई कलाकार आगे आए थे। निशी सिंह के आखिरी दिनों को याद करते हुए संजय ने 'ईटाइम्स' को बताया, ''गले में गंभीर संक्रमण के कारण कुछ हफ्तों से वह खा नहीं पा रही थीं। वह सिर्फ लिक्विड खाना ले रही थीं। उनके 50वें बर्थडे पर वह बहुत खुश लग रही थीं। मैंने उनसे उनके पसंद के बेसन के लड्डू खाने को कहा था और उन्होंने खाया भी था।''
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में काम कर रहीं आलिया भट्ट पर रणबीर कपूर का रिएक्शन, कहा- 'आलोचना सिर्फ ईर्ष्या है')
आगे उन्होंने बताया, ''उन्होंने जीने के लिए बहुत संघर्ष किया। सबसे बड़ा दर्द यह है कि वह 32 साल तक मेरे साथ रही थीं। भले ही वह अस्वस्थ थीं, लेकिन वह मेरे साथ थीं। अब मेरे पास मेरे दो बच्चों के अलावा और कोई नहीं है। मेरी बेटी ने अपनी मां की देखभाल के लिए अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।'' अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए संजय ने कहा, ''इस साल मार्च में हमें अपना घर और कार बेचना पड़े थे, ताकि इलाज का खर्चा निकल सके। हमारे पास ज्यादा कुछ नहीं बचा था।''
हम भी निशी सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि देते हैं।