फिल्म ‘मैट्रिक्स’ के प्रमोशन में बिजी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में एक महंगी वेलवेट स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसकी फोटोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने शानदार काम से लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक फैशनिस्टा हैं। रेड कार्पेट पर अपने यूनिक फैशन स्टाइल से लेकर नॉर्मल आउटिंग तक, प्रियंका अच्छे से जानती हैं कि, अपने स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को इंप्रेस कैसे करना है। हाल ही में, उन्होंने अपनी साधारण आउटिंग के लिए 1 लाख रुपए की स्वेटशर्ट पहनी, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।
साल 2000 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘अंदाज’ से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह अपनी शानदार फिल्मों से हिंदी सिनेमा में सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हुईं। हालांकि, एक्ट्रेस ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। उन्होंने फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। वर्तमान समय में, वह अपनी फिल्म ‘मैट्रिक्स’ के प्रमोशन में बिजी हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजेलिस में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह बालों में बंधे मैसी बन और फेस मास्क के साथ एक चिक स्वेटशर्ट पहने दिखाई दीं, जिसमें वह काफी स्टाइलिश लग रही थीं। हालांकि ये उनका वेलवेट स्वेटशर्ट था, जिसने हमारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया। एक्ट्रेस ने ‘Gucci’ ब्रांड की स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसकी कीमत 1026 पाउंड है। भारतीय करेंसी में बदलने पर इसकी कीमत 1,02,835 रुपए है।
हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब प्रियंका ने अपने महंगे आउटफिट से लोगों को हैरान किया है। इससे पहले, नेटफ्लिक्स के शो 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्रियंका चोपड़ा एक चमकदार गोल्डन और ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में पहुंची थीं, जिसकी कीमत हैरान करने वाली थी। प्रियंका चोपड़ा की ये ड्रेस 'फ्रेंच हाउते कॉउचर लेबल अलेक्जेंड्रे वाउथियर' की है। डिजाइनर की वेबसाइट पर इस आउटफिट की कीमत 3,329 अमेरिकी डॉलर है, जो भारतीय करेंसी में परिवर्तित होने के बाद लगभग 2,47,495 रुपए होगा।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
इससे पहले, अभिनेत्री एक व्हाइट कलर की हरिथ हाशिम ड्रेस पहने नजर आई थीं, जिसे उन्होंने जन्नाह कलेक्शन ज्वेलरी के साथ पेयर किया था। थोड़ा रिसर्च करने पर पता चला था कि, प्रियंका की ये ड्रेस ‘अबाया’ ब्रांड की है। इस शर्ट की कीमत 980 डॉलर के करीब है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 72,756 रुपए हो जाती है।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस संग हाथ में हाथ डाले आईं नजर, 2 लाख की जैकेट ने खींचा ध्यान)
फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, प्रियंका चोपड़ा अपने आउटफिट पर काफी ज्यादा पैसे खर्च करती हैं। वैसे, आपको उनकी ये स्वेटशर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।