हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 27,000 रुपए की शर्ट पहनी थी, जिसमें उनका लुक अल्ट्रा-स्टाइलिश लग रहा था। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने यूनिक स्टाइल और जबरदस्त फैशन सेंस से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को एक बेहद स्टाइलिश शर्ट में देखा गया, जिसकी कीमत 27,000 रुपए है। प्रियंका उस शर्ट में काफी ग्लैम लुक दे रही थीं।
(ये भी पढ़ें- जब ईशा अंबानी ने पहनी थी सोने से बनी 3 लाख की रैप ड्रेस, खुद बताया था अनुभव)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई प्रेरणादायक स्टाइल मोमेंट्स दिए हैं। फिल्मों में उनके पारंपरिक लुक से लेकर मेट गाला के लुक्स तक, अभिनेत्री ने हमेशा अपने विचित्र फैशन से अपने प्रसंशकों को चकित किया है। चाहे कोई अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई फैमिली प्रोग्राम, प्रियंका हर बार अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरती हैं। खासकर, जब वह अपनी फिल्मों का प्रचार कर रही होती हैं, तो एक्ट्रेस विशेष रूप से अच्छी ड्रेसेस पहनना सुनिश्चित करती हैं।
(ये भी पढ़ें- 3 लाख रुपए के एयरपोर्ट लुक में दिखीं नोरा फतेही, पर्पल को-ऑर्ड सेट में ग्लैमरस लग रहीं एक्ट्रेस)
हाल ही में, फिल्म 'मैट्रिक्स' के प्रमोशन के दौरान, प्रियंका चोपड़ा को एक बेहद खूबसूरत शर्ट में स्पॉट किया गया। एक्ट्रेस ने एक कैजुअल साटन की शर्ट पहनी थी, जो किसी के भी ब्रंच डेट के लिए एक परफेक्ट हो सकती है। प्रियंका ने 'लिसौ लंदन' ब्रांड की पेनी टाई-नेक सिल्क शर्ट पहनी थी, जिसकी कीमत 265 पाउंड यानी लगभग 26,733.2 रुपए है। उनकी शर्ट पर गहरे नीले और गुलाबी व नारंगी रंगों के फूलों की प्रिंट थी। इसके अलावा, शर्ट की कॉलर काफी अट्रैक्टिव थी। प्रियंका ने अपने लुक को फ्रेश मेकअप, हैवी वेस्टर्न इयररिंग्स और वेवी बालों से पूरा किया था।
(ये भी पढ़ें- अलग होने के बाद एक ही होटल में रह रहे धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत! जानिए वजह)
वर्तमान में, अभिनेत्री बहुत खुश हैं, क्योंकि उन्होंने और उनके पति व अमेरिकी गायक निक जोनस ने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्ची का स्वागत किया है। हाल ही में, इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ ये खुशखबरी साझा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे का जन्म तारीख से 12 हफ्ते पहले हुआ है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि, प्रियंका को कोई फर्टिलिटी इश्यू नहीं है। जब से उन्होंने इस खुशखबरी को प्रशंसकों के साथ साझा किया है, वे सभी जोनस और चोपड़ा परिवार के नए सदस्य के लिए आशीर्वाद और प्यार भेज रहे हैं।
फिलहाल, प्रियंका की ये शर्ट आपके पार्टी या डेट नाइट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। तो आपको एक्ट्रेस की ये शर्ट कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।