हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं इसका कारण।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों की धड़कन हैं। उनके चाहने वाले देश और दुनिया में सभी जगह हैं। चाहे काम हो, फैशन हो या फिल्म की पसंद, प्रियंका ने हमेशा अपने फैसलों से सभी को प्रभावित किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन कई बार वह ट्रोलर्स का शिकार भी बन जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है, आइए आपको बताते हैं।
दरअसल, प्रियंका के पति व सिंगर निक जोनस ने 4 अगस्त 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनके साथ उनकी लविंग वाइफ प्रियंका भी नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे थे। दोनों कैमरे के आगे रोमांटिक पोज दे रहे थे। ये फोटो प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की थी।
(ये भी पढ़ें- नव्या नवेली नंदा ने अपनी दिवंगत दादी रितु नंदा संग अनदेखी तस्वीर की शेयर, बताया- 'कीमती')
अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए प्रियंका ने कट-आउट डिटेलिंग वाली रेड ड्रेस पहनी थी, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। वहीं, निक जोनस ने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में अपने लुक को कैजुअल रखा था। तस्वीर साझा करते हुए निक ने लिखा, ''लेडी इन रेड।''
तस्वीर सामने आते ही प्रियंका और निक के फैंस खुशी से झूम उठे। अपने पसंदीदा जोड़े पर उन्होंने प्यार बरसाना शुरु कर दिया। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने इस खूबसूरत फोटो में भी कमियां ढूंढनी शुरू कर दी। यूजर्स की नजर प्रियंका के पैरों पर गई और इसके लिए एक्ट्रेस को ट्रोल किया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा, "प्रियंका का पैर इतना मर्दाना क्यों लग रहा है।" दूसरे यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "एक मां अपने बच्चे को सबसे छुपाते हुए।" एक अन्य ने लिखा, "पीसी का पैर कितना गंदा लग रहा है।" अन्य ने लिखा, "भयानक तस्वीर।" यहां देखें कमेंट्स के बाकी स्क्रीनशॉट्स।
इससे पहले, 3 फरवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इंस्टाग्राम पर वापसी की थी और अपने बच्चे के जन्म के बाद पहली तस्वीरें पोस्ट की थीं। अभिनेत्री ने अपनी सन किस्ड फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वह कार में बैठ दिखाई दे रही थीं। उनके चेहरे पर मातृत्व को अपनाने के बाद खुशी थी। हालांकि, यूजर्स ने उन्हें सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत करने को लेकर बुरी तरह ट्रोल कर दिया था।
(ये भी पढ़ें- एक्टर मुदासिर जफर ने कश्मीर की वादियों में की शादी, बचपन के दोस्त शहीर शेख भी हुए शामिल)
प्रियंका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास वर्तमान में हॉलीवुड फिल्में 'एंडिंग थिंग्स', 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस के पास फरहान अख्तर की बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी है। वह जल्द ही अपने ओटीटी डेब्यू 'सिटाडेल' में भी नजर आएंगी।
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा की ट्रोलिंग पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।