एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि, उन्होंने स्कीइंग करना लगभग छोड़ दिया था, लेकिन उनके प्यारे पति ने उन्हें एक स्नोमोबाइल गिफ्ट किया था। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति व सिंगर निक जोनस बॉलीवुड और हॉलीवुड के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस अपने पति और अपने स्कीइंग से जुड़े प्यार के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
दरअसल, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में प्रिंयका ने बताया कि, उनके पति निक जोनस स्नोबोर्डिंग के फैन हैं, जबकि वह इस मामले बहुत पीछे हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्होंने स्कीइंग को लगभग छोड़ दिया है। निक ने कुछ साल पहले प्रियंका को उनकी छुट्टियों के दौरान एक स्नोमोबाइल भी गिफ्ट किया था, ताकि वह उनके लिए इसे कर सकें।
(ये भी पढ़ें- जब 5 साल के बच्चे ने बिग बी की बोलती कर दी थी बंद, कहा- '80 की उम्र में काम नहीं चिल करिए')
निक और प्रियंका ने कुछ समय पहले एक लग्जरी फैशन और स्पोर्ट्सवियर ब्रांड में निवेश किया है, जो सर्फ और स्की कपड़ों में माहिर है। किसी क्लॉथ कंपनी में यह उनका पहला निवेश है। स्कीइंग के साथ अपने संबंध के बारे में बात करते हुए प्रियंका ने बताया, “मैं भारत में पली-बढ़ी और मैं स्कीइंग संस्कृति के संपर्क में नहीं थी, लेकिन मुझे पहाड़ों से प्यार था। मेरे पिताजी हमें हर बार गर्मियों में कश्मीर ले जाते थे और मैंने स्विट्जरलैंड में बहुत शूटिंग की है, इसलिए स्की कल्चर कुछ ऐसी थी, जिससे मैं परिचित हो गई। हालांकि, मैंने तब तक स्कीइंग की कोशिश नहीं की थी। जब मैं अपने पति से मिली, तो मुझे इसमें दिलचस्पी आई, क्योंकि वह एक शौकीन स्नोबोर्डर हैं।”
प्रियंका ने आगे कहा, "मैं इस निष्कर्ष पर पहुंची कि, मैं स्कीइंग के बजाय एक एप्रेज़-स्की (स्कीइंग के बाद आराम) वाली लड़की हूं। मेरे पति ने मुझे एक स्नोमोबाइल खरीद कर दिया था, ताकि मैं उनके साथ इसे कर पाऊं।"
आपको बता दें कि, प्रियंका ने 18 जुलाई 2022 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर उनके पति निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी थी। निक ने प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई फोटोज शेयर की थीं, जिनमें एक्ट्रेस जमकर मस्ती करती हुई दिखाई दी थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं लव, द ज्वेल ऑफ जुलाई। बहुत सौभाग्यशाली हूं कि, जिंदगी को तुम्हारे साथ एंजॉय कर पाता हूं। आई लव यू प्रियंका।' वहीं प्रियंका ने भी पति निक जोनस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'मेरे जिंदगी के प्यार।"
(ये भी पढ़ें- महेश भट्ट ने किया सुष्मिता सेन को सपोर्ट, विक्रम भट्ट संग एक्ट्रेस के रिश्ते पर भी की बात)
फिलहाल, प्रियंका के स्कीइंग लव के बारे में आपके क्या विचार हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।