प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे को लेकर कहा- 'मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं..', निक ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक शो में पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने पति के बारे में तमाम सारी बातें कीं। आइए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

By Shivakant Shukla Last Updated: Nov 24, 2021 | 12:20:00 IST

'ग्लोबल आइकॉन' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर व उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की शादी में दिक्कत आने की खबरें पिछले कुछ समय से भले ही सुर्खियां बटोर रही हों, लेकिन 23 नवंबर 2021 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

ADVT
ADVT

दरअसल, 23 नवंबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के प्रोग्राम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्र‍ियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को रोस्ट करने वाला एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस प्रोग्राम में निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस के अलावा कई कॉमेडियन, और गायकों की पत्नियों ने स्टेज पर आकर अपने पतियों की खिंचाई की, जिसमें दर्शकों को खूब मजा आया। इसी क्रम में प्रियंका ने स्टेज से अपने पति निक की खूब खिंचाई की।

इसका एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "अपने पति और उनके भाई को रात के खाने के लिए अच्छी तरह से भूना... जोनस होने का लाभ।"

ADVT.
ADVT.

बेबी प्लानिंग को लेकर बोलीं प्रियंका

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

ADVT.
ADVT.

शो में अभिनेत्री एक चमकदार गहरी गोल्डन और ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हल्की स्लिट और मैटेलिक हील्स के साथ पहुंची थीं। शो में एक्ट्रेस अपनी जेठानी सोफी टर्नर और डेनिएल जोनस के बगल में बैठी थीं। अपने रोस्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने साझा किया कि, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि, आज इस बारे में ऐलान करते हुए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि, आज रात हम जमकर दारू पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।" प्रियंका के इस स्टेटमेंट से ये तो साफ है कि, अभी वह बेबी प्लानिंग को लेकर सीरियस नहीं हैं और वह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं।

जहां दर्शक एक्ट्रेस की इस बात पर ठहाके मारकर हंस पड़े, वहीं निक एक्ट्रेस की ये बात सुनकर हैरान हो गए। इसके बाद अभिनेत्री ने उनसे कहा, "जब मैंने ऐसा कहा तो, आपका चेहरा वाकई डरावना सा हो गया था।" निक ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'हां, मैं थोड़ा चिंतित था।' अंत में प्रियंका ने निक जोनस को 'बच्चा' कहते हुए कहा कि, 'मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं, मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।'

प्रियंका ने पति निक को सिखाई हैं ये चीजें

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

शो में प्रियंका कहती हैं, 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मान‍ित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी, जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है, इसल‍िए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए। निक और मेरे बीच 10 साल का एज डिफरेंस है, और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं, जो वो नहीं समझते हैं और मुझे उन्हें समझाना पड़ता है। जो कि ठीक है, क्योंक‍ि हम एक-दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। उन्होंने मुझे ट‍िक टॉक चलाना सिखाया और मैंने उन्हें दिखाया कि, एक कामयाब एक्ट‍िंग कर‍ियर कैसा होता है।'

ध्यान रहे कि, प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपना उपनाम 'जोनस' हटा दिया है, जिससे इंटरनेट उनके और पति निक के रिश्ते में दरार होने की खबरें जोरों से चलने लगीं। यही नहीं, दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इन अटकलों को "बकवास" बताकर खारिज कर दिया था।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)

तलाक पर क्या बोलीं प्रियंका? 

इसी शो में प्रियंका ने अपने तलाक को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि, 'अब क्योंकि हम लोगों ने शादी कर ली है, तो लोग हमारी शादी को लेकर सवाल उठाते हैं। वो कहते हैं कि, ये एक पब्लिसिटी स्टंट है।' इतना ही नहीं, प्रियंका ने ये भी कहा कि, 'ये एक पब्लिसिटी स्टंट हो ही नहीं सकता है, क्योंकि मैं तो निक जोनस को जानती ही नहीं थी। मुझे तो बस इतना पता था कि, वो केविन जोनस के बेबी ब्रदर हैं।'

वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा ने ये वीडियो शेयर करके अपने तलाक की अफवाहों को बंद कर दिया है। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां