एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 20 जुलाई के दिन को अपनी जिंदगी का बेहद खास दिन मानती हैं। दो साल पहले इसी दिन निक जोनस ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। इस खास मौके पर प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। तो आइए देखते हैं।
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) 20 जुलाई के दिन को अपनी जिंदगी का बेहद खास दिन मानती हैं। दरअसल, इसी दिन अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था। यह दिन प्रियंका के जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद आता है। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट लिखी है। खास बात ये है कि इस पोस्ट में उनके पति निक जोनस ने भी रिएक्ट किया है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।
प्रियंका चोपड़ा ने 20 जुलाई की सुबह पति निक जोनस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन। ठीक दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मुझसे शादी के लिए पूछा था। मैं तब अवाक रह गयी थी, फिर भी मैंने हां कहा था। सबसे कठिन समय में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हमेशा मेरे बारे में सोचने के लिए तुम्हारा शुक्रिया। मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं। आई लव यू निक।'' (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी से उम्मेद भवन को हुआ बड़ा फायदा, कुछ ऐसी थी इसके पीछे की वजह)
प्रियंका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डालते ही वायरल हो गई। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस के फैंस से लेकर कई सेलिब्रिटी ने भी उन्हें मुबारकबाद दी। वहीं, इस पोस्ट पर उनके पति निक जोनस भी कुछ कहे बिना नहीं रह सके। निक ने कमेंट में लिखा- ''शादी के लिए हां कहने के लिए थैंक्यू। आई लव यू।'' इस पोस्ट को 1 घंटे में करीब 50 लाख फैंस ने लाइक किया है। बता दें कि प्रियंका को इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं।
गौरतलब है कि 20 जुलाई को निक जोनस द्वारा प्रपोज करने के एक महीने के अंदर दोनों ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहना दी थी। मुंबई में प्रियंका के घर पर 18 अगस्त को सगाई की रस्म हुई थी जिसमें प्रियंका ने पीले और सफेद कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी थी और निक ने व्हाइट कलर के पायजामा-कुर्ता पहना था। रिंग सेरेमनी के करीब चार महीने बाद 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों सितारों ने शादी रचा ली थी। (ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा से भी खूबसूरत हैं उनकी सासू मां, देखें एक्ट्रेस ने उनके बर्थडे पर शेयर की ये फोटो)
बता दें कि पत्नी प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की है। फोटो में प्रियंका और निक एक-दूसरे की आंखों में देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में निक ने लिखा "मैं तुम्हारी आंखों में जिंदगी भर झांक सकता हूं। आई लव यू बेबी। तुम अभी तक की सबसे समझदार, फिक्रमंद और बेहतरीन इंसान हो जिससे मैं मिला हूं। मैं इस बात का बेहद शुक्रगुजार हूं कि हम एक-दूसरे को मिले। हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल।"
ध्यान रहे कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका सेटल हो चुकी हैं और वो इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देती रहती हैं। कोरोना वायरस के चलते वह इंडिया नहीं आ पा रही हैं। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)
अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार कियानू रीव्स की फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अमेरिका में ही चल रही है। वैसे, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।