प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ याच पर मनाया न्यू ईयर, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

स्टार कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने नए साल का स्वागत दोस्तों के साथ याच पर जश्न मनाकर किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Kanika Singh Last Updated: Jan 3, 2022 | 11:35:00 IST

बॉलीवुड स्टार्स ने साल 2022 की शुरुआत अपने खास दोस्तों और परिवार के साथ किया। तो वहीं, कुछ कपल्स ने एक साथ नए साल का जश्न मनाया। इस बीच बॉलीवुड की हसीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी अपने पति व सिंगर निक जोनस के साथ नए साल का स्वागत किया। प्रियंका और निक ने एक याच पर दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया, जिसकी कई सारी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

ADVT
ADVT

(ये भी पढ़ें: पूजा बनर्जी ने मैटरनिटी फोटोशूट में फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप, मोनोकिनी में हॉट दिखीं एक्ट्रेस)

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इंडस्ट्री के जाने-माने कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फोटोज में ये साफ दिखाई देता है कि, निक अपनी लविंग वाइफ से कितना प्यार करते हैं। इसके साथ ही, प्रियंका भी निक पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। एक्ट्रेस जब भी निक के साथ कोई फोटो शेयर करती हैं, वो इसका कैप्शन अपने अनोखे अंदाज में लिखती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। निक और प्रियंका अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। चाहे वो कोई अवार्ड फंक्शन हो या फिर हॉलीडे। दोनों को हमेशा एक साथ देखा जाता है।

ADVT.
ADVT.

3 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपने पति निक जोनस और उनके दोस्तों के साथ नए साल के सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां दिखाई हैं। इंस्टाग्राम पर अपने न्यू ईयर आउटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "फोटो डंप। परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी हूं। यहां जीवन का जश्न मनाने के लिए है। #2022 #happynewyear। आपको @natasha.poonawalla प्यार करते हैं।” पहली तस्वीर में प्रियंका गुलाबी मैक्सी ड्रेस में एक याच के डेक पर लेटी हुई हैं और वो पति निक जोनस की गोद में हाथ रखकर रोमांटिक पोज दे रही हैं, जिन्होंने एक रंगीन शर्ट पहनी हुई है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

प्रियंका की शेयर की गई दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस को नारंगी रंग की बिकिनी में धूप सेंकते हुए देखा जा सकता है, जबकि तीसरी तस्वीर में उन्होंने समुद्र के प्यारे सीन को क्लिक किया है। एक तस्वीर में प्रियंका को 'हैप्पी न्यू ईयर' का चश्मा पहने और निक के साथ खाना खाते हुए भी देखा जा सकता है। आखिरी फोटो में निक और प्रियंका एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं।

ADVT.
ADVT.

इससे पहले, 1 जनवरी 2022 को निक ने अपने इंस्टा हैंडल से न्यू ईयर सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें प्रियंका अपने पति को किस करती दिखाई दे रही थीं, जबकि बैकग्राउंड में पार्टी की कुछ सजावट नजर आ रही थी। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया था, "माई फॉरएवर न्यू ईयर किस।"

 (ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

अगर हम प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो हाल ही में, एक्ट्रेस की फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उन्होंने फिल्म में सती की भूमिका निभाई है, जिसमें हॉलीवुड स्टार्स कीनू रीव्स और कैरी-ऐनी मॉस प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, फिल्म में जैडा पिंकेट स्मिथ, याह्या अब्दुल-मतीन और नील पैट्रिक हैरिस भी नजर आ रहे हैं। साल 2021 में, प्रियंका अपने वेब शो 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त थीं।

फिलहाल, फैंस को निक और प्रियंका की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं। तो आपको स्टार कपल की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात