एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी कातिल अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) को याद करते हुए एक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है। बावजूद इसके, कपल्स के लिए दोनों का प्यार किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं है। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- पूल में मस्ती करते दिखे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, एक्ट्रेस की मस्ती भरी फोटोज मोह लेंगी मन)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक होकर पोज दे रही हैं। गार्डन में कपल विंटर आउटफिट पहने काफी खूबसूरत लग रहा है।
इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, ''मेरे प्यार तुम्हारी बहुत याद आ रही है।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि निक जोनस किसी प्रोफेशनल वर्क की वजह से एक्ट्रेस से दूर हैं और प्रियंका उन्हें काफी मिस कर रही हैं।
पिछले दिनों, कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित हुए BAFTA का आयोजन लंदन के रॉबर्ट एल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को हुआ था। इस इवेंट की फोटोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थीं। फोटोज में एक्ट्रेस रेड एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ व्हाइट हैरेम ट्राउजर्स पहने हुए हैं। वहीं, उनके पति व सिंगर निक ब्लैक टक्सीडो में अपनी वाइफ के साथ कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। निक जोनस के साथ शेयर की गयी तस्वीर में एक्ट्रेस ने कैप्शन में ‘हॉट डेट’ लिखा था। (ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की पिता रणधीर-मां बबीता संग सामने आई अनदेखी फोटो, पिता को खाना खिलाती दिखीं एक्ट्रेस)
प्रियंका चोपड़ा अपने लविंग हसबैंड से बेहद प्यार करती हैं। वो अक्सर अपने इंटरव्यूज में निक जोनस की तारीफों के पुल बांधती नजर आती हैं। अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विन्फ्री के शो पर पहुंची थीं, जहां ओप्रा ने प्रियंका से किताब से जुड़ी कई सारें बातें पूछी थीं। जिस पर एक्ट्रेस ने हंसते हुए ओप्रा के सवालों का जवाब दिया था। प्रियंका चोपड़ा ने कहा था, ‘ईमानदारी से कहूं तो जब निक जोनस ने मुझे मैसेज किया था, तब मैंने उसे सीरियसली नहीं लिया था।’ इसके पीछे की वजह बताते हुए प्रियंका ने कहा था, ‘मैं 35 साल की थी। मैं शादी करना चाहती थी, मैं बच्चे पैदा करना चाहती थी। वह 20 साल का था। मुझे नहीं लगता था कि वो ये सब करता। जब तक मैं उसके साथ बाहर गई नहीं, तब तक मैं ऐसा ही उसके लिए सोचती थी।’
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की खूब तारीफें कीं थीं। उन्होंने कहा था, ‘वह आत्मविश्वासी और समझदार हैं। वो मेरे सपने और मेरी उपलब्धियों को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं। यह एक ऐसी सच्ची पार्टनरशिप है, जिसमें वह मुझे हर उस चीज़ में सपोर्ट करते हैं, जो हम एक साथ करते हैं। मुझे सच में विश्वास है कि मेरी मां की दुआओं की वजह से वो मुझे मिले हैं।’ (ये भी पढ़ें- करीना कपूर की लंदन वाली बहन आलिया लाइमलाइट से रहती हैं कोसों दूर, देखें खूबसूरत तस्वीरें)
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ लॉस एंजिल्स में अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही हैं। कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।