बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने पिता के 70वें बर्थडे पर एक थ्रौबेक वीडियो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा है। तो चलिए दिखाते हैं आपको वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की पोस्ट को खूब प्यार देते हैं। इसी कड़ी में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने स्वर्गीय पिता डॉक्टर अशोक चोपड़ा के 70वें बर्थडे पर एक वीडियो के साथ इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। तो चलिए दिखाते हैं आपको वीडियो
दरअसल, प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड शो' में उस वक्त का है, जब प्रियंका ने अवॉर्ड जीता था। इस वीडियो में प्रियंका के डैड का देखा जा सकता है जो कि प्रियंका की जगह स्टेज पर अवॉर्ड लेने गए थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "हमेशा मेरे चियरलीडर, आज आप 70 साल के हो गए। मिस यू डैड।" प्रियंका के इस वीडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है और खबर लिखे जाने तक इसे 1.7 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। (ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर आए गणपति बप्पा, बहन अर्पिता संग परिवार ने ऐसे किया स्वागत)
वहीं, इस वीडियो में प्रियंका के पिता को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'मैं ये अवॉर्ड प्रियंका की तरफ से ले रहा हूं।। वह शो में आने के लिए थोड़ा लेट हो जाएंगी। ये अवॉर्ड उन सभी बच्चों के लिए जो छोटी जगहों से आते हैं और जो खुद पर और भगवान पर विश्वास करते हैं। अपने धैर्य, दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ते रहते हैं। 'गॉड ब्लेस यू माय चाइल्ड'।' (ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया बेटी समीशा की ड्रेस 'घागरा-चोली' का वीडियो और बताया कब होगा 'अन्नप्राशन')
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में 22 अगस्त 2020 को निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका एक समुद्र के किनारे बैठी हुई नजर आ रही हैं और उन्हें प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने स्वीमिंग सूट पहना हुआ है और ऑफ वाइट कलर का एक श्रग कैरी किया है। इस पुरानी तस्वीर पर निक ने प्यार भरा कैप्शन लिखा, "ये मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है।"
इससे पहले 18 अगस्त 2020 को कैलिफोर्निया में झीलों के एक समूह में अपनी खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था "मां प्रकृति की दवा।" इस फोटो को भी फैंस का काफी प्यार मिला और खबर लिखे जाने तक इसे 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। (ये भी पढ़ें: गणपति बप्पा के भक्त बने तैमूर! अपने हाथ से बनाई मूर्ति, अम्मी करीना कपूर ने किया शेयर)
फिलहाल, प्रियंका अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश हैं और अपने हसीन पलों को खुलकर जी रही हैं। तो आपको प्रियंका द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।