हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बेच दिया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अपने सराहनीय अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज करने के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी असाधारण प्रतिभा के साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री पर भी कब्जा कर लिया है। अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी करने वाली अभिनेत्री अक्सर अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार, प्रियंका अपनी शानदार कार बेचने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने अपनी रोल्स रॉयस घोस्ट कार को बैंगलोर के एक व्यवसायी को बेच दिया है। इस कार को साल 2013 में प्रियंका के कलेक्शन में जोड़ा गया था और अब 8 साल बाद अभिनेत्री ने इसकी चाबी किसी और को सौंप दी है। थोड़ी खोजबीन करने पर पता चला कि, रोल्स रॉयस घोस्ट कार का मॉडल का बेस प्राइस 4.5 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस की कार सिल्वर टॉप के साथ ब्लैक कलर में कस्टमाइज्ड मॉडल थी।
(ये भी पढ़ें- मीरा और शाहिद की बेटी मीशा की अपनी दादी-नानी संग तस्वीरें आईं सामने, दिखा क्यूट अंदाज)
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका ने कार बेचने का फैसला किया, क्योंकि इसे इंडिया वाले घर पर इस्तेमाल नहीं किया जा रहा था। इस्तेमाल ना होने की वजह ये है कि, प्रियंका काफी समय से यूएस में ही रह रही हैं। हालांकि, इस मामले में प्रियंका और उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। प्रियंका के गैरेज में आज भी कई तरह की लग्जरी कारें हैं। 'Audi Q7' से लेकर 'Mercedes-Maybach S650' तक, एक्ट्रेस के कलेक्शन में कारों के विकल्पों की कोई कमी नहीं है।
प्रियंका ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। अभिनेत्री ने अभी तक बच्चे की कोई तस्वीर साझा नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो वह और निक अब एक बच्ची के माता-पिता हैं। प्रियंका ने अभी तक मातृत्व को अपनाने, अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत करने और निक के साथ एक परिवार शुरू करने के बारे में कोई भी बात नहीं की है।
(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने बेटे जेह संग मालदीव से शेयर की प्यारी फोटो, समुद्र तट पर रेत में खेलते दिखे 'लाडले')
इस बीच, उनके प्रशंसक अभिनेत्री के मदरहुड जर्नी की झलकियां देने वाले पोस्ट अपलोड करने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं, अमेरिकी सिंगर निक ने हाल ही में अपना टकीला गार्डन लॉन्च किया है। प्रियंका के रेस्तरां और निक के टकीला गार्डन के साथ, पावर कपल अब बिजनेस इंडस्ट्री में भी अच्छी जगह लेने की तैयारी कर रहा है।
फिलहाल, एक्ट्रेस के कार बेचने वाले फैसले के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।