ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मां मधु चोपड़ा को बर्थडे विश करते हुए खूबसूरत नोट लिखा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी काबिलियत का परचम लहराने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी फैमिली को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। एक्ट्रेस का अपनी मां मधु चोपड़ा संग जो स्पेशल बॉन्ड है, उससे हर कोई वाकिफ है। हाल ही में, एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने अपना बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर प्रियंका ने अपनी मां के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। आइए आपको दिखाते हैं वो नोट।
पहले ये जान लीजिए कि, 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा इंडियन आर्मी में फिजिशियन थे। प्रियंका के पिता अंबाला के रहने वाले पंजाबी हिंदू थे, तो वहीं उनकी मां कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. मनोहर किशन अकौरी की बड़ी बेटी हैं। यही नहीं, खुद मधु बिहार लेजिस्लेटिव एसेंबली की पूर्व सदस्य रह चुकी हैं।
(ये भी पढ़ें- राहुल वैद्य से मिलने को बेताब हैं दिशा, केपटाउन से लौटने से पहले किया पोस्ट तो सिंगर ने कही ये बात)
अब आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट। दरअसल, 16 जून 2021 को ‘द आइकन’ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में अपनी मां की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट शेयर किया। इस नोट में एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरी मां बुद्धि और आकर्षण का केंद्र थीं। जैसे ही वह मेहमानों से मिलने के लिए तैयार होती थीं, मैं उनका ध्यान से मेकअप, क्रीम और परफ्यूम लगाने और फिर शाम के लिए तैयार होने का अध्ययन करती थी। उनके वार्डरोब में सभी कलर थे- फ्लोरल प्रिंट्स, हॉट पिंक, ब्राइट ऑरेंज, डीप रेड्स, गोल्डन येलो में शिफॉन साड़ी। उनके लंबे-काले बाल, जो कमर तक थे, उसमें वो कभी चोटी बनाती, तो कभी बन बनाती थीं। मुझे उनकी आंखों में काजल और लाइन करना, लिपस्टिक लगाना, माथे पर बिंदी लगाना बहुत पसंद था। मैं किसी दिन उनके जैसा बनना चाहती थी: एलिगेंट, एक्सप्रेसिव, परफेक्ट तरीके से ड्रेस-अप होना, ग्लैमरस होना। उन्होंने शांत आत्मविश्वास और कुल क्षमता का परिचय दिया- जिन्होंने अपनी स्वाभाविक शैली के साथ खुद को मैग्नेटिक बना दिया। चाहे उन्होंने काम के लिए फ्रेंच शिफॉन साड़ी पहनी हो या छुट्टी पर सफेद बेल-बॉटम्स और बड़े धूप के चश्मे पहने हों, वह मेरी नज़र में सुंदरता का प्रतीक थीं।’
(ये भी पढ़ें- क्या सुष्मिता सेन का रोहित रॉय संग था अफेयर? एक्टर ने फोटो शेयर बताई हकीकत)
इस लंबे नोट को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां। अपना विशेष दिन एक साथ मनाने की हमारी रस्म को याद कर रही हूं। लव यू बहुत सारा… जल्द ही मिलते हैं @drmadhuakhourichopra।’ इस पोस्ट पर फैंस अपना खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।
पिछले साल यानी 16 जून 2020 को भी प्रियंका चोपड़ा ने खास अंदाज में अपनी मां मधु चोपड़ा को बर्थडे विश किया था। प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस की अपनी मां के साथ बिताए गए कई खूबसूरत पलों को दिखाया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा था, ‘मेरी बैकबोन, मेरी ताकत, मेरी 3am कॉल, मेरी प्रेरणा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी मां, मेरी हर चीज। ️जन्मदिन मुबारक हो मां! मुझे हमेशी आपकी बहुत याद आती है और साथ में दिन बिताने की हमारी रस्म को याद कर रही हूं। मैं आप से जल्द ही मिलूंगी। आपसे बहुत प्यार।’
(ये भी पढ़ें- रामायण के 'सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस)
फिलहाल, हम भी प्रियंका चोपड़ा की मां को बीलेटेड बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको प्रियंका के द्वारा अपनी मां के लिए लिखा नोट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव देना चाहते हैं तो जरूर दें।