एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोला है। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के दम पर धमाल मचाने के बाद ग्लोबल आइकन बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चाओं में रहती हैं। जहां बीते दिनों, उन्होंने अपना संस्मरण 'अनफिनिश्ड' रिलीज किया, तो वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट खोलकर वहां पर रहने वाले अपने भारतीय फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। साल 2019 में प्रियंका ने अपने पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ वहां पर पूजा भी की थी। आइए आपको दिखाते हैं इसकी तस्वीरें।
दरअसल, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने 6 मार्च 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों वो न्यूयॉर्क में एक आलीशान रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर रही हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम एक्ट्रेस ने Sona रखा है। इस रेस्टोरेंट पर प्रियंका ने निक के साथ साल 2019 में पूजा भी की थी। इसकी भी तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं। (ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर और बबीता की लव स्टोरी: सालों से अलग रहने के बाद भी कभी दोनों ने नहीं लिया तलाक, जानें वजह)
प्रियंका ने पूजा करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं आपके सामने SONA को पेश करते हुए बहुत रोमांचित महसूस कर रही हूं। NYC में एक नया रेस्टोरेंट जहां पर मैंने भारतीय खाने के लिए अपना प्यार उड़ेल दिया है। SONA उन भारतीय जायकों का प्रतीक है, जिनके साथ मैं बड़ी हुई हूं। किचन का संचालन करेंगे शेफ हरि नायक, जो बेहद टैलेंटेड हैं। उन्होंने बहुत स्वादिष्ट और इनोवेटिव मेन्यू तैयार किया है। जो आपको मेरे देश की फूड यात्रा पर ले जाएगा।' प्रियंका ने आगे लिखा है, 'SONA इसी महीने खुल रहा है और मैं आप सभी को वहां पर देखना का इंतजार नहीं कर पा रही हूं। ये प्रयास मेरे दोस्त मनीष गोयल और डेविड राबिन के बिना संभव नहीं हो सकता था'। उन्होंने ये भी बताया कि इस पोस्ट में दूसरी और तीसरी तस्वीर 2019 सितंबर में ली गई थी, जब हमने इस स्थान के लिए एक छोटी सी पूजा रखी थी।'
ये तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कमेंट करके एक्ट्रेस को रेस्टोरेंट खोलने की बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वो एक बच्ची के साथ अपने रेस्टोरेंट का नाम सोना रखने पर 'सोना-सोना' गाने पर डांस कर रही हैं। यहां देखें स्क्रीनशॉट। (ये भी पढ़ें: 'कुंडली भाग्य' फेम संजय गगनानी और मंगेतर पूनम प्रीत ने बताया अपने मजबूत रिलेशनशिप का मंत्र)
ध्यान रहे कि, प्रियंका चोपड़ा 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' व अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थीं। दोनों की पहली मुलाकात वैनिटी फेयर ऑस्कर की आफ्टर पार्टी के दौरान हुई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गेप है, इसी वजह से कपल काफी ज्यादा ट्रोलर्स के निशाने पर रहता था। लेकिन सभी आलोचनाओं को किनारे रखते हुए, प्रियंका और निक ने उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चिन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वहीं, अब दोनों तमाम कपल्स के लिए किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक हम इस कपल को लाइफ के हर कदम पर प्रोफेशनली व पर्सनली एक-दूसरे को सपोर्ट करते हुए देखते हैं। (ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने 10वीं मैरिज एनिवर्सरी पर पत्नी स्नेहा संग देखा ताज, शेयर की मंगलसूत्र मामेंट की फोटो)
पिछले दिनों, प्रियंका चोपड़ा ने ‘संडे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में अपने और निक जोनस के होने वाले बच्चों को बारे में बात की थी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। एक्ट्रेस ने कहा था, ‘वह अपने पति से 11 बच्चे चाहती हैं।’ ये कहते ही वह जोर-जोर से हंसने लगी थीं और फिर एक्ट्रेस ने कहा था, ‘शायद 11 बच्चे कुछ ज्यादा हो जाएंगे। लेकिन मैं ज्यादा से ज्यादा बच्चे चाहती हूं।' प्रियंका ने अपनी ये बात मजाक में कही थी, लेकिन उनके इस बयान से साफ था कि प्रियंका अब मां बनने का सपना देख रही हैं और फैमिली को आगे बढ़ाना चाहती हैं।
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ लॉस एंजिल्स में अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें व वीडियोज शेयर करता रहता है, जिसे फैंस भी काफी ज्यादा पसंद करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये रेस्टोरेंट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।