18 जुलाई 2022 को एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के 40वें बर्थडे पर उनके सिंगर पति निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उन्होंने अपने शानदार अभिनय से हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। प्रियंका अपने करियर के चरम पर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, इन वर्षों में उन्होंने हॉलीवुड दर्शकों को अट्रैक्ट किया और इंडस्ट्री में अपनी खुद की जगह बनाई। आज के समय में प्रियंका लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने शेयर की पति शाहिद के साथ खूबसूरत तस्वीर, एक-दूजे में खोया दिखा कपल)
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को दुनिया भर में लाखों लोगों द्वारा प्यार मिलता है। 18 जुलाई 2022 को अभिनेत्री 40 वर्ष की हो गईं और उन्हें अपने इंडस्ट्री के दोस्तों, परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों से अपार प्यार व हार्दिक शुभकामनाएं मिलीं। हालांकि, यह उनके पति निक जोनस थे, जिन्होंने उनके दिन को सुपर-स्पेशल बना दिया, क्योंकि उन्होंने उनके जन्मदिन की सबसे प्यारी शुभकामनाएं दीं।
(ये भी पढ़ें- आराध्या से अबराम तक, ये स्टारकिड्स हैं 'धीरूभाई अंबानी स्कूल' के स्टूडेंट, लाखों में है फीस)
निक जोनस ने 18 जुलाई 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं और अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को खास अंदाज में बधाई दी। जहां एक तस्वीर में प्रियंका 'हैप्पी बर्थडे प्रियंका 80s बेबी' लिखा हुआ प्लेकार्ड पकड़े दिख रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में जोड़े को समुद्र तट पर किस करते हुए देखा जा सकता है। खूबसूरत फ्रेम में जहां प्रियंका ने मैचिंग बंधन के साथ घुटने की लंबाई वाली येलो ड्रेस पहनी थी, वहीं निक ने एक काले रंग की टी-शर्ट और शॉर्ट्स का विकल्प चुना था। एक अन्य तस्वीर में निक को अभिनेत्री के लिए एक कपड़े का टुकड़ा दिखाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें 'प्रियंका, ज्वेल ऑफ जुलाई' लिखा है।
आखिरी तस्वीर में प्रियंका और निक बैकसाइड से कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों जन्मदिन पर छुड़ाए गए पटाखों को देखते हुए नजर आ रहे हैं। खूबसूरत तस्वीर में प्रियंका लाल रंग की ड्रेस में बहुत खूबसूरत लग रही हैं और निक ने प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट का विकल्प चुना है। तस्वीरों को साझा करते हुए निक जोनस ने अपनी प्यारी पत्नी प्रियंका को जन्मदिन की सबसे प्यारी शुभकामनाएं दीं और साझा किया कि, वह उनके साथ अपना जीवन बिताने के लिए सम्मानित महसूस करते हैं। उन्हें 'जुलाई का गहना' कहते हुए बिंदास पति ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं लव, द ज्वेल ऑफ जुलाई। बहुत सौभाग्यशाली हूं कि, जिंदगी को तुम्हारे साथ एंजॉय कर पाता हूं। आई लव यू प्रियंका।' वहीं प्रियंका ने भी पति निक जोनस के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मेरे जिंदगी के प्यार।"
(ये भी पढ़ें- Shahrukh Khan Car Collection: वैनिटी वैन से 12 करोड़ की लग्जरी कार तक के मालिक हैं एक्टर)
प्रियंका और निक ने सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया था और वर्तमान में उनका जीवन उनकी लाडली के इर्द-गिर्द घूमता है। मालती का जन्म समय से पहले हो गया था और उन्हें जन्म के बाद 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखना पड़ा था। हालांकि, प्रियंका और निक ने अपने उत्साह को प्रभावित नहीं होने दिया और उन्होंने धैर्यपूर्वक अपनी बच्ची को गोद में लेने का इंतजार किया। उस कठिन दौर के दौरान कपल एक-दूसरे के साथ खड़ा रहा। हालांकि, अब जब मालती अपने माता-पिता के साथ हैं और वह अपने जीवन के हर दिन को सेलिब्रेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
फिलहाल, हम भी प्रियंका चोपड़ा को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको निक जोनस द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।