हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को अपने पति निक जोनस के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके 2 लाख रुपए की महंगी जैकेट ने हमारा ध्यान खींच लिया। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी शानदार एक्टिंग से दुनिया भर में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी एक्टिंग, उनकी पर्सनैलिटी और उनका नायाब फैशन सेंस हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। एक्ट्रेस एक-एक फिल्म व ऐड्स से करोड़ों रुपए कमाती हैं। ऐसे में वो अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल में काफी पैसे खर्च करती हैं। हाल ही में, इसकी एक झलक देखने को मिली।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने लविंग हसबैंड व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस में स्पॉट की गईं। इस दौरान वो अपने पति के साथ शॉपिंग करके जा रही थीं। निक जोनस जहां ऑल-ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे, वहीं पूर्व ‘विश्व सुंदरी’ ने ग्रीन-व्हाइट जैकेट के साथ ब्लैक जींस और शूज कैरी किए थे। लविंग कपल ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अपने-अपने चेहरे पर फेस मास्क लगा रखा था।
फोटोज में कपल एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों की ये रोमांटिक बॉन्डिंग वैसे तो, फैंस को कपल गोल्स दे रही है, लेकिन हमारा ध्यान प्रियंका के ग्रीन-व्हाइट कलर की जैकेट पर पड़ा, जिसकी कीमत ने हमें हैरान कर दिया।
प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिश ओलिव ग्रीन कलर की ये जैकेट ‘Celine’ ब्रांड की है, जिसकी कीमत 2,655 यूएसडी है, जो भारतीय करेंसी में बदलने पर 1,98,214 रुपए है।
प्रियंका अक्सर अपने महंगे आउटफिट को लेकर चर्चा बटोरती हैं। इससे पहले, वो ‘Wimbledon Championship- Men's Singles’ के फाइनल मैच में एक खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आई थीं। उन्होंने स्नेक (सांप) प्रिंट की शर्ट और ट्राउजर पहनी थी, जिसे उन्होंने गोल्ड चेंस और परफेक्ट ओपन हेयर के साथ निखारा था। ये आउटफिट लग्जरी ब्रांड ‘Ralph Lauren’ के कलेक्शन से है। ट्राउजर की कीमत 1,990 डॉलर यानी करीब 1,47,905 भारतीय रुपए है, जबकि शर्ट की कीमत 1,390 यूरो यानी करीब 1,21,982 भारतीय रुपए है। कुल मिलाकर प्रियंका ने अपने इस आउटफिट के लिए 2,69,897 रुपए खर्च किए थे।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने जेठानियों सोफी और डेनिएल संग शेयर की फोटो, पति जोनस की बाहों में भी आईं नजर)
वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपने 39वें बर्थडे सेलिब्रेशन में एक कलरफुल बीच ड्रेस में दिखाई थीं। इस ड्रेस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बिकनी टॉप को पेयर किया था। प्रियंका चोपड़ा की ये मल्टी कलर्ड शॉर्ट बीच ड्रेस 'Missoni' ब्रांड की है, जिसकी कीमत 640 डॉलर यानी लगभग 47,633.60 रुपये है।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
तो ये कहना गलत नहीं होगा कि, प्रियंका चोपड़ा को महंगे आउटफिट्स का कितना शौक है। वैसे, आपको उनकी 2 लाख की जैकेट कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।