प्रियंका चोपड़ा के लिए सीक्रेट सांता बने पति निक जोनस, अनोखे अंदाज में दिया ये खास सरप्राइज

पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ इस बार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) क्रिसमस पर ख़ास अंदाज में नजर आईं। यही नहीं, निक ने प्रियंका को क्रिसमस पर ख़ास तोहफा भी दिया है।

By Manali Rastogi Last Updated: Dec 27, 2019 | 17:24:21 IST

क्रिसमस (Christmas) खुशी का त्यौहार है, जिसे पूरे हर्षोल्लास के साथ दुनियाभर में मनाया जाता है। देश-विदेश में 24 दिसंबर की शाम से ही क्रिसमस से जुड़ीसारी तैयारियां-कार्यक्रम शुरू हो जाते है। वैसे इस बार क्रिसमस बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) के लिए बेहद खास रहा। ये दूसरा मौका था, जब प्रियंका ने अपने हसबैंड निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अमेरिका में क्रिसमस का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया है।  इस बार का क्रिसमस प्रियंका चोपड़ा के लिए इसलिए भी काफी स्पेशल रहा क्योंकि पति निक जोनस ने उन्हें खास तोहफा जो दिया है। वो भी जनाब कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि जिसने देखते ही देखते सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

ADVT
ADVT

दरअसल, इस बार निक जोनस ने अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस को गिफ्ट में स्नो मोबाइल (Snow Mobile) स्कूटर दी है। ऐसे में अब पति निक से गिफ्ट में कोई चीज मिली हो और प्रियंका उसे चलाकर ना देखें तो ऐसा कैसे हो सकता। इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने भी बिना किसी देरी के पति निक द्वारा गिफ्ट की हुई स्कूटर चलाकर उसका भरपूर मजा उठाया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका बर्फ पर स्कूटर चलाती भी दिखाई दीं। खास यह है कि जब प्रियंका चोपड़ा स्कूटर चला रही थीं तो उनके पति निक जोनास उनके पीछे बैठे नजर आए। (ये भी पढ़ें: दूसरी बार माता-पिता बनें अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा, बेटी का रखा बेहद खूबसूरत नाम)

अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं, जिसमें उनके साथ पति निक जोनस, मां मधु चोपड़ा और कई अन्य दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका फैमिली और फ्रेंड्स के साथ कितनी मस्ती के मूड में हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछली बार की तरह इस बार भी अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताती हुईं नजर आई हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब प्रियंका चोपड़ा को इस तरह से स्पॉट किया गया हो। वो अक्सर ही फैमिली और फ्रेंड्स के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ जाती हैं।

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

शादी के बाद ये दूसरा मौका था, जब प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस और पूरी फैमिली के साथ अमेरिका में क्रिसमस मनाया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने फैंस को एक खास तरीके से क्रिसमस भी विश किया। उन्होंने क्रिसमस के मौके पर एक फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, ‘क्रू #christmas2019’। यही नहीं, इस बार प्रियंका ने क्रिसमस के मौके पर फैमिली और फ्रेंड्स के साथ काफी तस्वीरें क्लिक की हैं, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया है। वहीं, फैंस प्रियंका और निक की तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: मोना सिंह बनीं दुल्हन, लाल जोड़ा पहन पति संग दिखीं बेहद खूबसूरत, यहां देखिए शादी की अनदेखी तस्वीरें)

मालूम हो, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंधन निर्देशक  पुनीत छटवाल ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर के शाही महल उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhawan Palace) में हुई प्रियंका और निक की शादी की वजह से उम्मेद भवन को काफी फायदा हुआ था। अगर उनकी शादी यहां नहीं होती तो अगले तीन महीनों में होने वाले घाटे से उम्मेद भवन पैलेस कभी उभर नहीं पाता। उन्होंने कहा कि प्रियंका-निक की शादी की वजह से उम्मेद भवन पैलेस के राजस्व में कोई कमी नहीं हुई है। (ये भी पढ़ें: Bigg Boss 13: आकांशा पुरी की वजह से रोने लगे पारस छाबड़ा, जानिए क्या है असल वजह)

ADVT.
ADVT.

आपको बता दें कि जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दो रीति-रिवाजों से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 1 व 2 दिसंबर को शादी रचाई थी। दोनों ने 1 दिसंबर को हिन्दू रीति-रिवाजों तो 2 दिसंबर को क्रिश्चियन वेडिंग की थी। प्रियंका और निक ने अपनी शादी पर लगभग 3.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'