एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस में लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड 'बुलगारी' द्वारा आयोजित एक स्टार-स्टडेड कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान वह बेहद महंगी ड्रेस में नजर आईं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने करिश्माई व्यक्तित्व और जबरदस्त अभिनय से न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर में नाम और प्रसिद्धि हासिल की है। एक्ट्रेस लाखों दिलों पर राज कर रही हैं और वह हमें अपने सार्टोरियल फैशन चॉइसेस से प्रभावित करने में कभी असफल नहीं होती हैं। प्रियंका के शानदार कलेक्शन में हर अवसर के लिए एकदम सही ड्रेस है, जिसमें वह अन्य लोगों से थोड़ा अलग दिखती हैं।
6 जून 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने पेरिस में लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड 'बुलगारी' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इवेंट में अपने खूबसूरत आउटफिट से अभिनेत्री ने ग्लैम वाइब्स दिया। स्टार-स्टडेड इवेंट की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं और प्रियंका के प्रशंसक उनसे हैरान हैं।
(ये भी पढ़ें- 'भाबीजी घर पर है' फेम विदिशा श्रीवास्तव ने अपनी वेडिंग पर की बात, कहा- 'मैंने शादी नहीं छुपाया')
इवेंट के लिए प्रियंका ने एक शानदार डस्टी-ऑरेंज सीक्विन मैक्सी ड्रेस पहनी थी, इसमें वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनके आउटफिट में प्लंजिंग नेकलाइन और फुल स्लीव्स थे। उन्होंने अपने लुक को बुलगारी ब्रांड के स्टेटमेंट नेकपीस से एक्सेसराइज़ किया था, जिस पर पर्पल स्टोन लगा हुआ था। अभिनेत्री ने ढीले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया था और इसे एक गहरे नारंगी रंग के लिपशेड के साथ उभारा था।
(ये भी पढ़ें- जब एकता कपूर से शादी करना चाहते थे करण जौहर, कहा था- 'कोई नहीं मिला तो आपस में कर लेंगे शादी')
प्रियंका क्लोसेट नाम के एक फैनपेज के अनुसार, अभिनेत्री की शानदार ड्रेस रसारियो ब्रांड के कलेक्शन से था और यह आधिकारिक वेबसाइट पर 'वुमेन ड्रेप्ड सीक्विन मैक्सी ड्रेस' नाम से उपलब्ध है। हैरानी की बात यह है कि, इस आउटफिट की कीमत 2520 अमेरिकी डॉलर यानी 1,96,030 रुपए है।
खैर, सिर्फ रेड कार्पेट लुक ही नहीं, प्रियंका ने अपने कैजुअल आउटफिट्स से भी कई बाद हमारा दिल जीता है। उदाहरण के लिए, 4 जनवरी 2022 को प्रियंका चोपड़ा को लॉस एंजिलिस की सड़कों पर एक कैजुअल ड्रेस में देखा गया था, जो उन पर जच रहा था। उन्होंने एक सुपर स्टाइलिश वेलवेट स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसे एक साफ बन और एक काले रंग के मास्क के साथ जोड़ा था। उनकी आरामदायक गुच्ची स्ट्राइप वेलवेट स्वेटशर्ट ने कैज़ुअल डे लुक को महंगा बनाया था। थोड़ा शोध करने पर हमने पाया कि, प्रियंका चोपड़ा की मखमली स्वेटशर्ट की कीमत 1026 पाउंड यानी 1,02,835 रुपए है।
(ये भी पढ़ें- कुकू कोहली ने अरुणा ईरानी संग दूसरी शादी पर की बात, बताया- कैसे मैनेज करते हैं दो परिवार)
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा हमेशा अपने यूनिक फैशन सेंस से लोगों को हैरान करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस की ये ड्रेस कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।