प्रियंका चोपड़ा का देसी गर्ल अंदाज देख फिदा हुए निक जोनस, कुछ ऐसे जताया पत्नी के लिए प्यार

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में उमंग 2020 (Umang 2020) के कार्यक्रम में पहुंची थीं, जिसमें उन्होंने साड़ी पहनी हुई थी। जानिए प्रियंका के देसी गर्ल वाले लुक को देखकर निक जोनस (Nick Jonas) ने कैसे की उनकी तारीफ।

By Deepakshi Sharma Last Updated: Jan 20, 2020 | 16:28:35 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की जोड़ी हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा में रहती है। ये कपल कभी भी फैंस के बीच एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने में पीछे नहीं रहते हैं। कोई पर्सनल फंक्शन हो या फिर कोई बड़ा इवेंट ये कपल हमेशा से ही फैंस को जबरदस्त कपल गोल्स देता हुआ नजर आता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन थोड़े अलग अंदाज में। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में उमंग 2020  (Umang 2020) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। फंक्शन में उनके पहुंचने से पहले हर किसी के मन में ये सवाल था कि आखिर प्रियंका इतने बड़े इवेंट के लिए कौन सा आउटफिट कैरी करने वाली हैं? प्रियंका चोपड़ा ने जो गेटअप इस फंक्शन के लिए अपनाया था उसे देखने के बाद उनके सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि पति निक जोनस भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए।

ADVT
ADVT

दरअसल मुंबई पुलिस के सालाना जलसे उमंग में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होने पहुंचे थे। इस फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करती हुई नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा इस फंक्शन के लिए साड़ी पहनकर पहुंची थीं, जिसमें वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। प्रियंका ने इवेंट में पहुंचने से पहले उसी साड़ी में एक फोटो शूट भी करावाया था, जिसमें उनका स्टाइल, अदा और खूबसूरती वाकई तारीफ के काबिल थी। प्रियंका चोपड़ा ने उससे जुड़ी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। प्रियंका की इस तारीफ को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। प्रियंका चोपड़ा उमंग फंक्शन में ब्लू कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी, जिसमें उन्होंने एक बार फिर अपना देसी गर्ल अंदाज दिखाया। (ये भी पढ़ें: BB 13: शहनाज गिल के पिता ने की सिद्धार्थ शुक्ला की सैफ अली खान से तुलना, कहा- उनसे तो बेहतर है)

पत्नी प्रियंका चोपड़ा का ऐसा दिलकश अंदाज देखकर आखिर निक जोनस उनकी तारीफ किए बिना कैसे रुकने वाले थे। निक जोनस ने अपने ही अंदाज में प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- शानदार। निक जोनस के इस कमेंट को फैंस इस वक्त काफी पसंद कर रहे हैं। दोनों के बीच की ऐसी बॉन्डिंग को देखकर फैंस तो सिर्फ यही कहते हुए नजर आ रहे हैं कि जोड़ी हो तो ऐसी।

ADVT.
ADVT.

वहीं, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एकसाथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं, जिसमें दोनों बेहद ही शानदार लग रहे हैं। जोनस बदर्स की नई म्यूजिक वीडियो का नाम What A Man Gotta Do है। जोनस ब्रदर्स का ये सॉन्ग इस वक्त काफी पसंद किया जा रहा है। इस म्यूजिक वीडियो में प्रियंका का बेहद ही ग्लैमरस लुक नजर आया है। वहीं, गाने में निक प्रियंका से रोमांस करने का एक भी मौका छोड़ते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ ने बेटी के लिए किया ये खास काम, तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे- वाह क्या बात है)

इससे पहले भी प्रियंका लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी थीं। एक्ट्रेस ने एक ड्रेस पहनी थी जिसकी कीमत मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए के आसपास थी। जी हां, यानि प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस की जितनी कीमत थी उतने में तो आप इंडोनेशिया की सैर आसानी से कर सकते हैं। वैसे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने फैंस को प्यार की नई परिभाषा देते हुए नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट का खुलासा, बताया सुसाइड की कोशिश करने से पहले क्या था दिमाग में)

ADVT.
ADVT.

आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये खूबसूरत बॉन्डिंग कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए।साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात