प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के बर्थडे पर दिया सरप्राइज, रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा नोट

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके अपने पति निक जोनस को बर्थडे विश किया है।

By Shivakant Shukla Last Updated: Sep 17, 2021 | 10:43:11 IST

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति व अमेरिकन सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) ने 16 सितंबर 2021 को अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को स्पेशल बर्थडे सरप्राइज दिया। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

ADVT
ADVT

पहले तो ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने करीब डेढ़ साल तक डेट करने के बाद 1 दिसंबर 2018 को राजस्थान के उमेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन दोनों तरीकों से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का एज गैप है और दोनों की शादी को 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, इसके बावजूद, कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा नजर आता है। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर पति निक जोनस संग तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

हाल ही में, निक जोनस के 29वें बर्थडे के मौके पर प्रियंका ने अपने लविंग हसबैंड के साथ एक प्यारी सी तस्वीर अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में, प्रियंका, निक को गले लगाए हुए नजर आ रही हैं और निक उनके गाल पर किस करते हुए देखे जा सकते हैं।

ADVT.
ADVT.

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे जीवन का प्यार। यहां सबसे दयालु और प्यार करने वाले व्यक्ति को मैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूं। आई लव यू बेबी..आपके होने के लिए धन्यवाद।" इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़े हुए और हार्ट की इमोजी भी बनाई है।

(ये भी पढ़ें: निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा में क्या आया बदलाव, एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं एक मिर्ची हूं')

निक जोनस ने 16 सितंबर 2021 को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ अपना 29वां जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस लंबे समय से यूके में थीं। लेकिन उन्होंने अमेरिका पहुंचकर बर्थडे बॉय को स्पेशल सरप्राइज दिया। निक ने अपने बर्थडे पर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर प्रियंका के लिए एक खूबसूरत नोट लिखा। प्रियंका के साथ एक भावुक तस्वीर साझा करते हुए, सिंगर ने अपने कैप्शन में बताया कि, उनकी पत्नी 'सर्वश्रेष्ठ' हैं। उन्होंने लिखा, "उन्होंने मुझे मेरे जन्मदिन पर सरप्राइज दिया। वह सर्वोत्तम हैं। #29 सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।” तस्वीर में, प्रियंका को पीले रंग का को-ऑर्ड सेट पहने देखा जा सकता है, जबकि निक काले रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो के बैकग्राउंड में बर्थडे बैलून लगे हुए हैं और एक बोर्ड पर 'हैप्पी बर्थडे निक' लिखा हुआ देखा जा सकता है।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

हाल ही में, 'ई-टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने साझा किया था कि, निक एक शांत व्यक्ति हैं। निक के साथ उनकी शादी ने उनके जीवन को कैसे बदल दिया, इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा था, "उन्होंने मुझे बड़े पैमाने पर प्रभावित किया है। मैं जीवन में बहुत शांत हो गई हूं। मेरे पति एक शांत व्यक्ति हैं, और वह समाधान ढूंढते हैं। जबकि मैं सिर्फ एक मिर्ची की तरह हूं! मैंने निक से बहुत कुछ सीखा है।" 

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में दिखाई देंगी। फिल्म में जैडा पिंकेट स्मिथ, जोनाथन ग्रॉफ, क्रिस्टीना रिक्की और जेसिका यू ली हेनविक भी हैं। इसके अलावा वह 'सिटाडेल' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। उनके पास कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ की फिल्म 'जी ले जरा' भी है।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने लविंग हसबैंड निक जोनस पर अपनी जान लुटाती हैं। तो आपको दोनों के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'

मिलिए IAS अधिकारी Pari Bishnoi से, साधु जैसी लाइफस्टाइल अपनाकर पास किया UPSC, हासिल की 30वीं रैंक