हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के द्वारा प्रपोज किए जाने के मोमेंट को सेलिब्रेट करते हुए सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। आइए देखते हैं वो तस्वीर।
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने से 10 साल छोटे सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से तीन साल पहले धूमधाम से शादी रचाई थी। इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अंदाज से एक बार फिर समाज की रूढ़िवादी सोच को किनारे कर उम्र के बजाय प्यार को प्राथमिकता दी। धर्म और उम्र के फासले को दरकिनार कर प्रियंका और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी रचाई थी।
शादी से पहले 19 जुलाई 2018 को निक जोनस ने रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को मैरिज के लिए प्रपोज किया था और एक्ट्रेस ने भी बिना देर किए अपने जिंदगी के प्यार को ‘हां’ कह दिया था। हाल ही में, दोनों ने इस स्पेशल मोमेंट के मौके पर सोशल मीडिया पर एक-एक पोस्ट शेयर कर अपनी जिंदगी में एक-दूसरे की अहमियत के बारे में बात की है।
20 जुलाई 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर कपल के उस पल की है, जब निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था। इस फोटो में निक और प्रियंका एक-दूसरे के प्यार में एक दम खोए हुए हैं। प्रियंका जहां व्हाइट आउटफिट में स्टनिंग लग रही हैं, वहीं ब्लैक आउटफिट में निक जोनस डैपर लग रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- निक जोनस ने इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के लिए जाहिर किया अपना प्यार, बताया पत्नी ने दी कौन सी सीख)
इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने अपने हबी निक के लिए एक प्यारा कैप्शन भी दिया है। एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मेरे सब कुछ, आज दिन तीन साल हो गए। एक ही समय में एक झपकी और जीवन भर की तरह लगती है। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।’
वहीं, निक जोनस ने भी अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी लेडीलव प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में निक जोनस अपनी वाइफ प्रियंका के साथ समुद्र के किनारे डेट एंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका और निक के द्वारा शेयर की गईं दोनों ही तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी महंगी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निक जोनस के द्वारा प्रियंका को पहनाई गई ये इंगेजमेंट रिंग 1.5 करोड़ रुपए की है।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
इस फोटो के साथ निक ने कैप्शन में लिखा है, ‘आज ही के दिन 3 साल पहले।’ इसके साथ उन्होंने इंगेजमेंट रिंग और हार्ट की इमोजी शेयर की हैं। इस पोस्ट पर कमेंट करके हुए प्रियंका ने निक को प्रपोज उन्हें प्रपोज करने के लिए शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ‘पूछने के लिए शुक्रिया जान।’ इसके साथ उन्होंने लव की इमोजी भी बनाई।
18 जुलाई 2021 को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर निक ने अपनी वाइफ प्रियंका के लिए एक सरप्राइज रखा। उन्होंने छत पर अपनी लेडीलव के लिए एक ब्यूटीफुल रोमांटिक डेट प्लान की, जहां कुछ म्यूजिशियन गाना गाते और इंस्ट्रूमेंट बजाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस दौरान कपल दिखाई नहीं दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘आई लव यू निक जोनस। ये बहुत खूबसूरत है।’
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक-दूसरे पर अपना प्यार न्योछावर करने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। तो आपको दोनों के द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।