हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ ईस्टर डे सेलिब्रेट करते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बी-टाउन की ‘देसी क्वीन’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हॉलीवुड में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से दुनिया भर का दिल जीत रही हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करना भी अच्छे से जानती हैं। उन्होंने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी।
निक के साथ शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बस गई हैं और लोगों को प्रेरित कर रही हैं कि, अपने काम के साथ अपनी निजी जिंदगी को कैसे मैनेज किया जाता है। वह अपने पति के साथ हर खास मौकों को सेलिब्रेट करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति के साथ ‘ईस्टर डे’ सेलिब्रेट किया, जिसकी झलकियां सामने आई हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी पर की बात, कहा- 'शुरूआती दिन काफी कठिन थे')
दरअसल, 17 अप्रैल 2022 को दुनिया भर में ईस्टर डे सेलिब्रेट किया गया। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ईस्टर डे सेलिब्रेट करते हुए अपने पति निक जोनस के साथ तस्वीरों की दो सीरीज शेयर की है। पहली सीरीज में प्रियंका येलो कलर के को-ऑर्ड सेट में सुंदर लग रही हैं। वहीं, उनके पति निक जोनस कलरफुल शर्ट के साथ ब्लैक पैंट में हैंडसम लग रहे हैं। दो फोटोज में कपल को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है, जबकि दो फोटोज कपल की सोलो हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, “हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।”
वहीं, एक्ट्रेस ने फोटोज की एक अन्य सीरीज में शेयर की गईं तस्वीरों में दिखाया है कि, वह अपना ईस्टर अपने पति निक जोनस के साथ समय बिताते हुए मना रही हैं। उन्होंने पति निक जोनस के साथ समुद्री तट पर कपल पोज दिया है। वहीं, कई फोटोज और वीडियो में उन्हें समुद्र के नजारों को दिखाते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, “सपने किससे बनते हैं।”
(ये भी पढ़ें- विराट कोहली ने मैच के बीच पत्नी अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया)
आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक प्यारी बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं। 22 जनवरी 2022 को कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी घोषणा की थी। प्रियंका-निक ने कैप्शन में लिखा था, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” हालांकि, अभी तक कपल ने अपनी बेटी को दुनिया से परिचित नहीं कराया है।
(ये भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखें शादी की तस्वीरें)
फिलहाल, हमें तो प्रियंका और निक के ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें बेहद पसंद आईं। आपको ये कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।