प्रियंका चोपड़ा पति निक व मां मधु संग डिनर डेट पर आईं नजर, व्हाइट सूट में स्टनिंग दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस व मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आईं। इस दौरान वह व्हाइट अनारकली सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Oct 25, 2022 | 15:16:24 IST

इंटरनेशनल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही लॉस एंजेलिस में रहती हों, लेकिन वह दिल से हमेशा हिंदुस्तानी ही रहेंगी। उनका हर भारतीय त्योहार को मनाना इस बात का प्रतीक है कि विदेश में भी वह अपने कल्चर को बनाए हुए हैं। हाल ही में, वह दिवाली से पहले अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ डिनर के लिए बाहर गईं, जिसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही लॉस एंजेलिस में रह रही हैं। वहां रहने की एक वजह ये भी है कि वह अब हॉलीवुड में भी अपना दबदबा बना चुकी हैं और उनके पास हॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट हैं, जिनकी वजह से वह लॉस एंजेलिस में सेटल हो चुकी हैं।

ADVT.
ADVT.

हाल ही में, सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक जोनस की दो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वह डिनर करके 'Beverly Hills Hotel' से निकलते और दूसरी तस्वीर में डिनर टेबल पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। व्हाइट कलर के अनारकली सूट में प्रियंका हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, निक अपनी सास के साथ हाथ में हाथ डाले चलते हुए हमेशा की तरह ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- चारु असोपा ने राजीव सेन पर लगाया मारपीट और गाली देने का आरोप, कहा- 'जल्द लेंगी तलाक')

जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, वैसे ही उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने कमेंट सेक्शन में प्यार की बौछार कर दी। निक की सास के साथ खास बॉन्डिंग से फैंस खासे हैरान थे। जहां एक ने लिखा, 'निक इतने सुरक्षात्मक हैं और अपनी खूबसूरत सास के साथ जो बंधन साझा करते हैं, वह बहुत प्यारा है।', वहीं एक अन्य ने कहा, 'हम एक ऐसे आदमी से प्यार करते हैं, जो अपनी सास से प्यार करता है।'

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ने बेटी लियाना संग मनाई पहली दिवाली, लाडली संग ट्विनिंग करती दिखीं एक्ट्रेस)

बता दें कि निक और प्रियंका ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के जरिए एक बच्ची का स्वागत किया था। उन्होंने उसका नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। नए माता-पिता अक्सर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी बच्ची की झलकियां साझा करते रहते हैं। हालांकि, उन्होंने अभी अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है। 

(ये भी पढ़ें- यश ने शेयर कीं दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें, पत्नी राधिका व बच्चों संग फुलझड़ी छुड़ाते आए नजर)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अगली बार फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी। फिलहाल, आपको निक और प्रियंका की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Anant-Radhika के संगीत में Ranbir-Alia ने चुराई लाइमलाइट, Salman-Ranveer ने भी जमाया रंग

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'