प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता, कपल ने सरोगेसी के जरिए पहले बच्चे का किया स्वागत

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने एक नोट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Shivakant Shukla Last Updated: Jan 22, 2022 | 11:54:59 IST

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय का जलवा ​बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके सिंगर पति निक जोनस (Nick Jonas) ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, जिसने उनके लाखों प्रशंसकों को हैरानी में डाल दिया है। जी हां! कपल ने सरोगेसी के जरिए पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

इससे पहले कि, हम आपको इसके बारे में बताएं, आइए निक और प्रियंका की प्रेम कहानी पर एक नज़र डालते हैं। साल 2018 की सर्दियों में प्रियंका और निक ने उम्मेद भवन पैलेस में अपने-अपने धर्म के मुताबिक दो रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई थी। प्रियंका, अपने पति निक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी हैं, लेकिन उनके बीच अटूट प्यार को देखकर ऐसा लगता है कि, उम्र महज एक संख्या है। शादी के बाद से ही एक्ट्रेस अपने पति निक के साथ अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एंजॉय कर रही हैं। और अब कपल ने शादी के करीब तीन साल बाद सरोगेसी के जरिए अपने पैरेंटहुड जर्नी की शुरुआत की है। 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- राम कपूर का अलीबाग में 20 करोड़ का घर: देखें शानदार बेडरूम से लेकर बड़े पूल तक की झलक)

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी 2022 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए अपने माता-पिता बनने की जानकारी दी है। इस खबर ने कपल के प्रशंसकों को खुश कर दिया है, जो काफी दिनों से उनके पैरेंट्स बनने की प्रतीक्षा कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता-पिता बनने के सफर को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक पुष्टि नहीं की है कि, उन्हें बेटा हुआ है या बेटी।

ADVT.
ADVT.

कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया, जिससे पता चला है कि, उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। दोनों ने अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए प्राइवेसी भी मांगी है। इस पोस्ट में कपल ने लिखा है, ‘हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

(ये भी पढ़ें- क्रिकेटर अक्षर पटेल ने GF मेहा से अपने 28वें बर्थडे पर की सगाई, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीरें)

इससे पहले, नवंबर 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के प्रोग्राम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्र‍ियंका चोपड़ा ने स्टेज से अपने पति निक की खूब खिंचाई की थी। शो में रोस्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की थी। उन्होंने साझा किया था कि, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि, आज इस बारे में ऐलान करते हुए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि, आज रात हम जमकर दारू पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।" जहां दर्शक एक्ट्रेस की इस बात पर ठहाके मारकर हंस पड़े थे, वहीं निक एक्ट्रेस की ये बात सुनकर हैरान हो गए थे। इसके बाद अभिनेत्री ने उनसे कहा था, "जब मैंने ऐसा कहा तो, आपका चेहरा वाकई डरावना सा हो गया था।" निक ने रिएक्ट करते हुए कहा था, 'हां, मैं थोड़ा चिंतित था।' अंत में प्रियंका ने निक जोनस को 'बच्चा' कहते हुए कहा था कि, 'मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं, मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।'

ADVT.
ADVT.

ADVT.
ADVT.

'इनस्टाइल मैग्जीन' के साथ एक साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने अपने चुनौतीपूर्ण वर्ष के बारे में बात की थी। एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि, कैसे दोनों के करियर पूरी तरह से अलग हैं और कभी भी एक-दूसरे के फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। कपल एक-दूसरे को अपने जीवन में सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में भी रखते हैं। उन्होंने खुलासा किया था, "आप जानते हैं कि, हम हर समय बात करते हैं। हम एक-दूसरे के दिलों को जानते हैं। हम जो कुछ भी करते हैं उसमें हम एक-दूसरे को प्राथमिकता देते हैं। हमारे पास बहुत ही व्यक्तिगत करियर हैं और हम दोनों एक-दूसरे की प्रोफेशनल लाइफ में कभी भी हस्तक्षेप नहीं करते हैं।"

फिलहाल, हम प्रियंका और निक के बच्चे की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे इस बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'