प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल

आज इस स्टोरी में हम आपको ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड व सिंगर निक जोनस की पांच सबसे महंगी व लग्जीरियस चीज के बारे में बताने जा रहे हैं।

By Rinki Tiwari Last Updated: May 28, 2021 | 15:08:24 IST

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जलवा बिखेरने वाली अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके लविंग हसबैंड व सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की लवली केमिस्ट्री उनके करोड़ों फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन है। आखिर हो भी क्यों ना, इस कपल ने एज गैप की दीवार को दरकिनार कर अपनी लव स्टोरी को सुपरहिट जो बनाया है। दोनों का रोमांटिक मोमेंट शेयर करना उनके फैंस को मेजर कपल गोल्स देता है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने न केवल एक कपल के रूप में, बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी दोनों ने दुनिया भर में नाम कमाया है। वो साल में करोड़ों की कमाई करते हैं और अपनी लग्जीरियस लाइफस्टाइल के साथ अपनी जिंदगी को एंजॉय करते हैं। ऐसे में इस कपल की लैविश लाइफस्टाइल पर एक नजर डालना तो बनता है।

ADVT
ADVT

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का वेडिंग वेन्यू

पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 में ग्रैंड वेडिंग की थी। हर लड़की का सपना होता है कि, उसकी शादी शाही अंदाज में हो और प्रियंका चोपड़ा भी अपनी शादी ग्रैंड चाहती थीं। उन्होंने राजस्थान के उमेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अपने पति निक जोनस संग शादी रचाई थी। ये साल 2018 की सबसे महंगी शादी थी, जिसमें करोड़ों का खर्चा हुआ था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उमेद भवन में एक रात के स्टे के लिए 43 लाख रुपए चार्ज किए जाते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इस शादी में कितने रुपए खर्च हुए थे।

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की 6 सबसे महंगी ड्रेस, लाखों में है इनकी कीमत)

ADVT.
ADVT.

प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग

शादी से कुछ महीने पहले यानी अगस्त में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी भारत में ऑर्गनाइज की गई थी। शादी की ही तरह दोनों की सगाई भी धूमधाम से सेलिब्रेट की गई थी। इस दौरान सबसे ज्यादा जिस चीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, वो उनकी बेशकीमती इंगेजमेंट रिंग थी। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग 2 करोड़ रुपए की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लग्जीरियस शादी और सगाई उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है। आइए आज हम इस स्टोरी में आपको प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ADVT.
ADVT.

1. अरब सागर के किनारे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का घर

गोवा एक ऐसी जगह है, जहां भारतीय सेलिब्रिटीज का हमेशा तांता लगा रहता है। वहां के समुद्री तटों पर अक्सर सेलेब्स अपनी हॉलीडे एंजॉय करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। कई लोगों का सपना होता है कि, उनका गोवा में घर हो, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ सपना देखा, बल्कि इसे पूरा भी किया। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2013 में गोवा के 'रोम ऑफ ईस्ट’ में एक शानदार महल खरीदा। प्रियंका अक्सर अपनी फैमिली व फ्रेंड्स के साथ यहां आकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं। ‘NewsByte’ की रिपोर्ट के मुताबिक, गोवा के मशहूर बागा बीच पर स्थित प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले की कीमत 15 से 20 करोड़ रुपए है।

2. प्रियंका चोपड़ा की 'Rolls-Royce Ghost' लग्जीरियस कार

प्रियंका चोपड़ा कारों की बहुत ज्यादा शौकीन हैं, ऐसे में उनके पास लग्जीरियस कार्स की लिस्ट है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा के पास एक ऐसी कार भी मौजूद है, जो किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस के पास नहीं है। ‘Cartoq’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिनके पास 'Rolls-Royce Ghost' लग्जीरियस कार है। इस कार की कीमत 5.25 करोड़ रुपए है।

ADVT.
ADVT.

अगर 'Rolls-Royce Ghost' के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.6-लीटर ट्विन-टर्बो वी12 पेट्रोल इंजन है, जो 562 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 780 एनएम के पीक टॉर्क के साथ विशाल कार को आसानी से पावर देने का प्रबंधन करता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन द्वारा संचालित होता है, जो इसकी स्पीड को बनाए रखता है।

3. निक जोनस की 1960 फोर्ड थंडरबर्ड

प्रियंका चोपड़ा की तरह निक जोनस भी कार के बहुत शौकीन हैं। उनके कार्स कलेक्शन में कई कार शामिल हैं, जो उनके गैरेज को मिनी 'ऑटो एक्सपो' बनाती है। हालांकि, निक जोनस के पास एक ऐसी कार है, जो उनकी लग्जीरियस लाइफस्टाइल को बखूबी मैच करती है। ‘Catoq’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nick और प्रियंका के पास एक 'Monte Carlo' रेड स्पीडस्टर कार, '1960 Ford Thunderbird' कार है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर इस कार में सफर करते हुए स्पॉट किए जाते हैं। इसके फीचर की बात करें तो, ये कार एक शक्तिशाली 5766-सीसी इंजन से लैस है जो 300 एचपी और 517 एनएम का उत्पादन कर सकता है। ‘Catchnews’ के मुताबिक, निक की फोर्ड थंडरबर्ड की कीमत करीब 35,000 डॉलर से 50,000 डॉलर है।

4. प्रियंका चोपड़ा की 'Lorraine Schwartz' कान की बाली

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सिर्फ अपने अभिनय को लेकर ही नहीं, बल्कि अपने फैशन सेंस और अपने क्लासी लुक को लेकर भी जानी जाती हैं। जब प्रियंका चोपड़ा पहली बार साल 2016 में ऑस्कर अवॉर्ड के इवेंट में पहुंची थीं, उन्होंने अपने स्टनिंग लुक्स और पर्सनैलिटी से लोगों को अपना कायल बना दिया था। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने फेमस लेबनानी फैशन डिजाइनर जुहैर मुराद (Zuhair Murad) के द्वारा डिजाइन किया हुआ स्ट्रैपलेस लॉन्ग टेल गाउन पहना था, जिसमें वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए ‘बेवॉच’ एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप के साथ पॉनीटेल बनाया था, जो अपनी सिंपलिसिटी के साथ काफी स्टनिंग लग रही थीं।

लेकिन, अपने लुक्स और फैशन से ज्यादा प्रियंका चोपड़ा ने यहां अपनी इयरिंग्स के चलते ज्यादा लाइमलाइट बटोरी थी। ऑस्कर अवॉर्ड इवेंट में पोज देती हुई प्रियंका ने जब अपने 50 कैरेट हीरे के लोरेन श्वार्ट्ज (Lorraine Schwartz) इयरिंग्स को फ्लॉन्ट किया, तो मीडिया हेडलाइंस में प्रियंका बड़े तौर पर छाई रहीं। उनके इस इयरिंग्स के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हुए थे। आखिर हो भी क्यों ना, प्रियंका चोपड़ा की 'Lorraine Schwartz' इयरिंग्स की कीमत 21.75 करोड़ रुपए है।

5. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का लॉस एंजेलिस मेंशन

अपनी शादी के एक साल बाद कपल ने लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स पोस्ट ऑफिस में 20,000 स्क्वायर फीट का एक आलीशान बंगला खरीदा था, जिसकी कीमत 20 मिलियन डॉलर यानी 144 करोड़ इंडियन रुपए में खरीदा है। इस आलीशान घर में 7 रूम है और 11 बाथरूम, एक लिविंग एरिया है, जिससे विशाल घाटियों का खूबसूरत व्यू देखने को मिलता है। इसके अलावा उनके घर में एक शानदार स्विमिंग पूल है, जो बिल्कुल उनकी लैविश लाइफस्टाइल से मैच करती है। प्रियंका और निक ने अपने घर में किसी चीज की कमी नहीं रखी है। यहां तक कि, उन्होंने अपने घर में बार सेट भी बनाया है। इसके अलावा, उनके बंगले में IMAX स्क्रीन वाला एक मूवी थियेटर, इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट, बच्चों के लिए गेम रूम, टू-लेन बॉलिंग एली, और एक पूल टेबल मौजूद है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुल संपत्ति

प्रियंका चोपड़ा दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। इसके अलावा वो कई महंगे ब्रांड्स के ऐड्स शूट भी करती हैं। ‘फिल्मफेयर’ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा सलाना करीब 73 करोड़ रुपए कमाती हैं। इस लिहाज उनकी कुल संपत्ति 367 करोड़ रुपए है। वहीं, निक जोनस जो पूरी दुनिया में सिंगिंग सेंसेशन होने के साथ-साथ ‘जोनस ब्रदर्स’ के सदस्य भी हैं, उनकी कुल संपत्ति भी 367 करोड़ रुपए है। 'GQ मैगजीन' की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की कुल कमाई 734 करोड़ रुपए है।

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

कैसे मिले थे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस?

इंटरनेशनल फेम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से अपनी पहली मुलाकात को लेकर निक जोनस ने एक अमेरिकी चैट शो पर बताया था कि, उनकी और प्रियंका की पहली मुलाकात कैसे हुई और कैसे एक-दूसरे के प्यार में पड़े? निक जोनस ने बताया था, ‘सितंबर, 2016 में प्रियंका को मैंने ट्विटर पर एक मैसेज लिखकर कहा, 'मैं हमारे कई म्यूचुअल फ्रेंड्स से सुन रहा हूं कि हमें मिलना चाहिए।' इसके बाद प्रियंका ने मुझे अपना फोन नंबर दिया, जिसके बाद हम दोनों के बीच बातें होने लगीं। उन्होंने बताया कि यह बात बहुत ही दोस्ताना होती थी, जिसमें थोड़ी बहुत फ्लर्टिंग भी हुआ करती थी।’

इसके अलावा निक ने बताया था कि, ‘हम करीब 6 महीने तक टेक्स्ट (Text) मैसेज में बात करते रहे, लेकिन असल में हम तब तक मिले नहीं थे। इसके बाद हम मेट गाला (Met Gala) में मिले और वहां हमने साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।’ निक के मुताबिक, ‘साल 2017 में Vanity Fair Oscars की आफ्टर पार्टी में वे दोनों पहली बार मिले थे। प्रियंका ने वहां 'बार' में एंट्री की, जहां निक पहले से मौजूद थे। प्रियंका को देखकर निक उनकी तरफ आकर्षित होकर अपने घुटनों पर बैठ गए और उन्हें कहा था कि, ‘तुम रियल हो, तुम अब तक कहां थी?’

कैसे शुरू हुई थी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी?

ऑस्कर की पार्टी के दौरान दोनों पहली बार मिले थे। इसके बाद निक जोनस ने प्रियंका से अपनी पहली डेट के लिए पूछा, लेकिन ‘पीसी’ ने बाहर जाने के अलावा निक जोनस को उनके घर पर ही आने के लिए आमंत्रित किया। प्रियंका के घर पर उस वक्त उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थीं। 2018 में प्रियंका और निक ने वोग़ (Vogue) को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पहली डेट को लेकर खुलकर बात की थी। प्रियंका ने कहा था, ‘हम अपनी पहली डेट पर घंटों तक साथ थे, निक ने जाने से पहले मेरी पीठ पर हाथ सहराया था।’ प्रियंका की बात को आगे बढ़ाते हुए निक ने कहा था, ‘लेकिन हमारी पहली डेट पर कोई 'किस' नहीं हुई थी।’

इतना ही नहीं निक ने कहा था, ‘इस बात से प्रियंका अपसेट भी हो गई थीं। हालांकि, मैंने उन्हें 'किस' न करने का कारण खुलकर बताया था। लेकिन, आज तक प्रियंका इस बात को लेकर शिकायत करती हैं।‘ निक जोनस ने बताया था कि, उन्होंने प्रियंका को उनकी मां की वजह से फर्स्ट डेट पर 'किस' नहीं किया था। उनके मुताबिक, वो प्रियंका की मां के लिए रिस्पेक्ट शो करना चाहते थे। निक की बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका ने मज़ाकिया लहज़े में कहा था, ‘कुछ ज्यादा ही रिस्पेक्ट शो की थी।’ कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद निक जोनस ने ग्रीस में घुटनों पर बैठकर प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

(ये भी पढे़ं- सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य का घर है बेहद शानदार, देखें स्विमिंग पूल से लेकर किचन तक की फोटोज)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एज गैप

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक कपल के तौर पर अपने अरबों फैंस के लिए एक मिसाल हैं। दोनों धर्म, जाति, नस्ल से लेकर एज गैप को किनारे करके एक प्यार की डोर में बंधे हैं। दोनों के बीच 10 सालों का एज गैप है, लेकिन इसके बावजूद दोनों एक-दूसरे के प्यार में अक्सर खोए हुए नजर आते हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्वीरें

निक जोनस के प्रपोजल के बाद प्रियंका चोपड़ा ने बिना देर किए हां बोल दिया। इसके बाद दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से राजस्थान के उमेद पैलेस में शादी रचाई। यहां देखें कपल के हिंदू और क्रिश्चियन वेडिंग की फोटोज।

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी पर्सनल लाइफ को एक दम लैविश स्टाइल में जीते हैं। तो आपको उनके ये पांच लग्जीरियस आइटम कैसे लगे? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात

Nita Ambani ने 'Reliance' की वार्षिक मीटिंग में 'छोटी बहू' Radhika पर बरसाया प्यार, कही ये बात

मेहंदी आर्टिस्ट Veena Nagda ने सेलिब्रिटी से मिलने वाले तोहफों पर की बात, जानें कितना लेती हैं चार्ज

Adnaan Shaikh अपनी GF Ayesha संग करने वाले हैं 'निकाह', शादी में देरी न करने की दी सलाह

Hurun Rich List: जानें Gautam Adani और Mukesh Ambani की पत्नियों Priti व Nita की नेट वर्थ

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala संग अपनी दूसरी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह कोई ग्रैंड..'