प्रियंका चोपड़ा ने बताया पहली बार मंगलसूत्र पहनने का एहसास, कहा- 'बहुत खास था वो पल'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति व सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद मंगलसूत्र पहनने पर अपने विचार साझा किए हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

By Kanika Singh Last Updated: Jan 18, 2022 | 13:25:54 IST

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनकी शादी के बाद अक्सर मंगलसूत्र पहने देखा जाता है। हाल ही में, एक ब्रांड एंडोर्समेंट के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि, जब उन्होंने अमेरिकी अभिनेता व गायक निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद पहली बार मंगलसूत्र पहना था, तो उन्हें कैसा लगा था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

ADVT
ADVT

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस इंडस्ट्री के जाने-माने कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। निक अपनी पत्नी प्रियंका को सम्मान और प्यार देते हैं। इसके साथ ही, प्रियंका भी निक पर जमकर प्यार बरसाती हैं। दोनों अक्सर एक साथ इंटरव्यू देते नजर आते हैं, जहां वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं।

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- मामा गोविंदा से रिश्ते सुधारना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, कहा- 'परिवार में ऐसा होता रहता है')

हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ज्वेलरी ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो साझा किया, जिसमें एक आधुनिक मंगलसूत्र पेश किया गया है। शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस ने एक विवाहित महिला के रूप में मंगलसूत्र पहनने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे याद है, जब मैंने पहली बार मेरा मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इस विचार के साथ बड़े हुए हैं कि, इसका क्या मतलब है। यह मेरे लिए बस एक बहुत ही खास पल था। साथ ही, एक आधुनिक महिला के रूप में मैं इसके अर्थ के परिणामों को भी समझती हूं। मेरे लिए भी ये सवाल आते हैं कि, 'क्या मुझे मंगलसूत्र पहनने का विचार पसंद है या यह बहुत पितृसत्तात्मक है?' लेकिन साथ ही, मैं वह पीढ़ी हूं, जो बीच में है। परंपरा बनाए रखें लेकिन जानें कि, आप कौन हैं और आप किसके लिए खड़े हैं और हम देखेंगे कि, अगली पीढ़ी की लड़कियां अलग तरह से सोचेंगी।"

(ये भी पढ़ें- रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला)

ADVT.
ADVT.

प्रियंका ने औरतों को मंगलसूत्र में काले मोतियों के इस्तेमाल का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, "काला मूल रूप से बुराई को दूर करने और आपकी रक्षा करने के लिए है।" यह बताते हुए कि, वह कैसे परंपराओं को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “निश्चित रूप से एक वार्तालाप स्टार्टर। सुंदर समझ @bulgari मंगलसूत्र, @lucia_silvetri द्वारा प्यार और सम्मान के साथ डिजाइन किया गया। आप किसके लिए हैं और किसके लिए खड़े हो रहे हैं, यह जानकर परंपराओं को आगे बढ़ाएं। मैं हर दिन कोशिश कर रही हूं और सीख रही हूं।"

(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा के माता-पिता ने तेजस्वी प्रकाश को बताया 'अपने परिवार का दिल', शरमाती दिखीं एक्ट्रेस)

दिसंबर 2018 में निक के साथ शादी के तुरंत बाद प्रियंका ने अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया था। इस जोड़े की शादी को अब तीन साल हो चुके हैं और वे लॉस एंजेलिस में अपने लग्जीरियस घर में एक साथ रहते हैं। प्रियंका अक्सर इस बात की झलक साझा करती हैं कि, कैसे वह अमेरिका में भी भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करती हैं।

ADVT.
ADVT.

फिलहाल, प्रियंका और निक एक-दूसरे की परंपराओं को सम्मान देते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत रखने में बराबर की साझेदारी करते हैं। तो आपकी प्रियंका की इस बात पर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

'फ्लाइंग बीस्ट' Gaurav और Ritu की लव स्टोरी: परिवार से ये बात छिपाकर रचाई थी शादी, जानें पूरी कहानी

Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal ने 7 साल तक अपने रिश्ते को छिपाने की बताई वजह, कहा- 'नज़र..'

Palak Sindhwani ने 'TMKOC' के प्रोड्यूसर्स पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, जानें पूरा मामला

जानें कौन हैं Vivek Oberoi की पत्नी Priyanka Alva Oberoi? जिनके पिता Jeevaraj थे कर्नाटक के पूर्व CM

Urvashi Rautela ने Rishabh Pant संग डेटिंग रूमर्स पर की बात, बोलीं- 'ये मीम्स और अफवाहें..'

वायरल 'कुल्हड़ पिज्ज़ा' कपल ने बेटे 'Waris' के पहले बर्थडे पर दिखाया उसका फेस, पार्टी में किया डांस

Amitabh Bachchan ने लाइफ में मुश्किल परिस्थितियों से निपटने पर की बात, लिखा- 'मेरे पैरेंट्स क्या..'

जानें कौन थे Malika Arora के पिता Anil Arora? मर्चेंट नेवी में करते थे काम, छत से कूदकर दी जान

Anushka Sharma ने Vamika को हेल्दी खाना खिलाने की बताई ट्रिक, बेटी के रिएक्शन का भी किया खुलासा

Honey Singh ने Shalini Talwar और Tina संग अलगाव पर की बात, Heera Sohhal संग डेटिंग का दिया हिंट

Nita Ambani ने पटोला साड़ी के साथ पहना 'राधा-कृष्ण' इंस्पायर्ड ब्लाउज, दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

Anushka Sharma अपने बच्चों के लिए Virat संग बनाती हैं खाना, कहा- 'मैं उनकी रूटीन का ध्यान रखती हूं'

Anand Mahindra की कुल संपत्ति है 17,000 करोड़, लेकिन रहते हैं अपने 'दादाजी' के घर में, जानें वजह

Zareen Khan-Shivashish Mishra का डेटिंग के 3 साल बाद हुआ ब्रेकअप, इंस्टा पर एक-दूजे को किया अनफॉलो

Dalljiet Kaur ने Nikhil Patel की GF Safeena के शादीशुदा और दो बच्चों की मां होने का किया खुलासा

कौन हैं Shiv Nadar? गैरेज में की थी HCL स्थापना, हर दिन दान करते हैं 5.6 करोड़ रुपए, जानें नेटवर्थ

Aishwarya-Abhishek का दुबई एयरपोर्ट से वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने पूछा- 'क्या ये लेटेस्ट है?'

कहां हैं 'IC 814' हाईजैक फ्लाइट के Rupin Katyal की विधवा Rachna Katyal? कर रहीं ये काम

जानें Mukesh Ambani की फिटनेस का राज, बिना किसी वर्कआउट के ये चीजें खाकर घटाया 15 Kg वजन

Anita Hassanandani को Eijaz Khan संग रिश्ते में करियर का त्याग करने का है पछतावा, कही ये बात