एक्टर प्रियांक शर्मा पर उनकी गर्लफ्रेंड बेनाफ्शा सूनावाला को धोखा देने का आरोप लगाते हुए एक फैन उन्हें परेशान कर रही है, जिसके बाद एक्टर ने एक पोस्ट शेयर करके मदद मांगी है। आइए देखते हैं वो पोस्ट..
टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सेलेब्स के लाखों-करोड़ों फैंस होते हैं, जो उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से एडमायर होते हैं। हालांकि, जिनके चाहने वाले होते हैं, उनके कुछ आलोचक भी होते हैं, जो उनकी निजी जिंदगी की एक-एक गलतियां निकालकर ना केवल उन्हें ट्रोल करते हैं, बल्कि उन्हें और उनकी फैमिली को गाली और धमकियां भी देते हैं। इस दौर से इन दिनों ‘बिग बॉस 11’ के पूर्व कंटेस्टेंट और एक्टर प्रियांक शर्मा (Priyank Sharma) गुजर रहे हैं। प्रियांक को उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawala) के साथ ब्रेकअप करने को लेकर ब्लेम किया गया है, जिस पर एक्टर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला की मुलाकात पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 11’ में हुई थी। दोनों ने शो में बतौर कंटेस्टेंट्स बनकर एंट्री की थी। उस वक्त प्रियांक शर्मा वीजे वरुण सूद की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, शो के बीच प्रियांक की नजदीकियां बेनाफ्शा के साथ बढ़ने लगी थी। प्रियांक भले ही अपने और बेनाफ्शा के रिश्ते को दोस्ती का नाम देते थे, लेकिन दर्शक और दिव्या अग्रवाल को दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आती थी। शो से बाहर होने के कुछ साल बाद दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक कर दिया था। (ये भी पढ़ें- रुबीना दिलैक ने अपने पापा के 60वें बर्थडे पर शेयर कीं कई तस्वीरें, बेहद खुश दिख रही फैमिली)
अप्रैल 2020 में प्रियांक और बेनाफ्शा ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए एक-दूसरे की तस्वीर अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद ही दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम से वो पोस्ट्स डिलीट कर दी थीं। कहा जा रहा था कि दोनों के रिलेशनशिप में कुछ उतार-चढ़ाव आ गए हैं।
अब आपको दिखाते हैं प्रियांक का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, प्रियांक शर्मा ने 25 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो पोस्ट शेयर किए हैं। पहली उनके इनबॉक्स की फोटो है, जिसमें एक यूजर ने उन्हें अपनी इंस्टा स्टोरी पर बार-बार टैग किया है, जिसके साथ यूजर ने ये भी लिखा है, ‘आप इतने परेशान क्यों हो रहे हैं। मैं आप दोनों से प्यार करती हूं। इसी वजह से मैं आप दोनों को एक साथ देखना चाहती हूं।’ वहीं, दूसरी फोटो प्रियांक ने स्टोरी का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘कन्फर्म न्यूज.. प्रियांक ने बेनाफ्शा पर चीट किया है।’ (ये भी पढ़ें- ज्वाला गुट्टा और विष्णु विशाल के वेडिंग रिसेप्शन की फोटो आई सामने, यूनिक लहंगे में दिखीं प्लेयर)
प्रियांक ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने कैप्शन के जरिए गुस्सा जाहिर किया है। एक्टर ने लिखा है, ‘मैं भी आपसे बहुत प्यार करता हूं। लेकिन आपके पास कोई सबूत नही हैं। दो साल, 2000 हजार से ज्यादा अकाउंट्स, मुझे, मेरे फ्रेंड्स और मेरी फैमिली को परेशान और टैग कर रहे हैं। सेम टाइम हर दिन, सेम पैटर्न को फॉलो करते हुए। आपको कितने पैसे दिए गए हैं? आप एक फैन नहीं हो सकते हैं। आप जुनूनी हैं। आपको शर्म आनी चाहिए। अपने आपको एडमायर कहके मेरे प्रशंसकों की बेइज्जती मत करो। मुझे मदद चाहिए। ऐसा बहुत बार हुआ है। @shubhamcybercop @cyber_crime_helpline।’ प्रियांक के इस पोस्ट पर उनके फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
हालांकि, इतना कहने के बाद भी वो ट्रोलर मानी नहीं। उसने प्रियांक के इनबॉक्स पर मैसेज करते हुए कहा कि, वो अब कोई नहीं करेगी। लेकिन फिर उसने लिखा, ‘बेनाफ्शा वापस आ रही हैं, वो बहुत गुस्सा और परेशान हैं। आप बस उनसे मिल लीजिए, सब ठीक हो जाएगा।’ प्रियांक ने चैट को अपनी स्टोरी पर लगाकर साइबहर सेल से हेल्प मांगी है। लेकिन वो यूजर लगातार प्रियांक को बेनाफ्शा से मिलने की बात कहते हुए स्टोरी कर रही है। यहां देखें स्क्रीनशॉट्स। (ये भी पढ़ें- पिता का फर्ज निभाते दिखे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा संग सामने आई ये तस्वीरें हैं गवाह)
फिलहाल, प्रियांक के अलावा कई स्टार्स इस तरह की ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। तो ट्रोलर्स का यूं अपने स्टार्स को अब्यूज करने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।