'बिग बॉस' फेम प्रिया मलिक BF करण से 9 अक्टूबर को करेंगी 'सिख शादी', दिल्ली में होंगी सारी रस्में

रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' फेम एक्ट्रेस प्रिया मलिक जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण बख्शी के साथ शादी करने वाली हैं। उनकी शादी दिल्ली में होगी। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

By Pooja Shripal Last Updated: Oct 6, 2022 | 11:49:31 IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' और 'शीर कोरमा' जैसी फिल्म का हिस्सा रहीं पॉपुलर एक्ट्रेस प्रिया मलिक (Priya Malik) 9 अक्टूबर 2022 को अपने बॉयफ्रेंड करण बख्शी (Karan Bakshi) के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। दोनों की शादी की रस्में 7 अक्टूबर 2022 से दिल्ली में शुरू हो जाएंगी। 

ADVT
ADVT

पहले ये जान लीजिए कि प्रिया मलिक की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी भूषण मलिक से हुई थी। हालांकि, साल 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। अब एक बार फिर प्रिया की जिंदगी में प्यार की बहार आई है। उन्होंने साल 2019 में सगाई की थी और अब वह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड करण बख्शी से शादी करने वाली हैं। करण दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं।

ADVT.
ADVT.

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए प्रिया मलिक ने अपनी शादी और प्री-वेडिंग फंक्शन के बारे में जानकारी दी है। प्रिया ने बताया है कि उनकी शादी 9 अक्टूबर को उस गुरुद्वारे में होगी, जहां 40 साल पहले उनके सास-ससुर शादी के बंधन में बंधे थे। प्रिया कहती हैं, “हमने दिल्ली में शादी करने का फैसला किया है, क्योंकि करण के माता-पिता यहीं रहते हैं। मेरा परिवार देहरादून में है, इसलिए उनके लिए भी दिल्ली करीब है। हमने सोचा कि मेरे ससुराल वालों के लिए यह देखना खास होगा कि उनके बेटे की शादी उसी गुरुद्वारे में हो रही है, जहां 40 साल पहले उनकी शादी हुई थी।''

अपने वेडिंग आउटफिट के बारे में जानकारी देते हुए प्रिया ने कहा, ''मैंने एक दुपट्टा पहनने का फैसला किया है, जो मेरी सास ने अपनी शादी पर पहना था। हमारी शादी एक छोटी और पारंपरिक होगी। मैं हमेशा से अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच ही शादी करना चाहती थी। दिलचस्प बात यह है कि मैंने कभी सिख विवाह में शिरकत नहीं की और अब मैं एक पारंपरिक सिख शादी करने जा रही हूं, जिसे लेकर मैं काफी एक्साइटेड हूं।''

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- अजिंक्य रहाणे दूसरी बार बने पिता, बेटी आर्या के जन्मदिन पर पत्नी राधिका ने दिया बेटे को जन्म)

वहीं, वेडिंग थीम पर बात करते हुए प्रिया कहती हैं, ''हमारी शादी में 90 के दशक की थीम होगी। हमारे पास पंजाबी लोक विवाह गीत और ढोलकी पर टेप होंगे, जैसा कि पारंपरिक रूप से किया जाता था। ये वे गीत हैं जिनसे मैं काफी जुड़ी हुई हूं और यहां तक ​​कि मेरी अधिकांश कविताएं भी इन पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित हैं। हम मुंबई में एक बैचलर पार्टी भी करने जा रहे हैं और हमने इसे 'चाय, चाट और गपशप' का नाम दिया है।" 

ADVT.
ADVT.

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर अपने बच्चे के जन्म के बाद जिम्मेदारियों को कैसे करेंगे पूरा? एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

जानकारी के लिए बता दें कि 9 अक्टूबर को शादी से पहले 7 अक्टूबर से प्रिया और करण की शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। उसके बाद 8 अक्टूबर को मेहंदी, संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी, जिसमें उनके सभी दोस्त मुंबई से दिल्ली आएंगे। शादी के तुरंत बाद प्रिया मुंबई के लिए रवाना होंगी, क्योंकि फिर 12 अक्टूबर से वह अपनी शूटिंग में बिजी हो जाएंगी।

(ये भी पढ़ें- बेटे अभिषेक संग सेल्फी लेने पर फैंस और पैपराजी पर नाराज हुईं जया बच्चन, कहा- 'कुछ तो मर्यादा रखो')

फिलहाल, हमें प्रिया की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Deepika Padukone ने Anant-Radhika के 'संगीत' में क्लासी साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, दिखीं सुंदर

Isha Ambani-Shloka-Radhika ने 'दीवानगी दीवानगी' गाने पर फैमिली डांस के लिए पहना एम्बेलिश्ड लहंगा

Mukesh Ambani ने पत्नी Nita और ग्रैंडचिल्ड्रेन के साथ री-क्रिएट किया बॉलीवुड सॉन्ग 'चक्के पे चक्का'

Radhika Merchant ने संगीत नाइट के लिए चुनी ऑफ-शोल्डर चोली, फिर से पहना अपना 'दुर्लभ हार'

Anant Ambani की 'संगीत' में Alia-Ranbir से MS Dhoni-Sakshi तक तमाम स्टार्स हुए शामिल, देखें लिस्ट

Anant-Radhika की संगीत में पहुंचीं दूल्हे की 'नानी-मौसी' Purnima-Mamta Dalal, बुआ Dipti भी आईं नजर

Anant-Radhika की शादी के लिए खूबसूरती से सजाया गया Ambani का 15,000 करोड़ का घर 'एंटीलिया'

Ambani Family की 'गरबा' नाइट की इनसाइड झलकियां: लैविश मेनू से डेकोरेशन तक सबकुछ था शानदार

Anushka-Vamika और Akaay नहीं, इस पर्सनैलिटी की फोटो है Virat Kohli के फोन वॉलपेपर पर, दिखी झलक

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

BB OTT 3: Poulomi Das ने बाहर आते ही Ex-BF को कहा- 'मूर्ख', खुद को बताया उनकी लाइफ की 'बेस्ट चीज'

Sonakshi Sinha ने भाई Luv के Zaheer संग विवाद के बीच शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'अपनी आवाज कम..'

BB OTT 3: Chandrika Dixit ने Sai Ketan Rao के मसाज ऑफर पर कहा- 'मेरा मर्द मुझे खा जाएगा'

Shloka Mehta ने 'गरबा डांडिया नाइट' में पहना रत्न-जड़ित ग्रीन लहंगा, Akash Ambani ने की ट्विनिंग

Mukesh Ambani ने Anant-Radhika को शादी के तोहफे में दी 4.5 करोड़ की लग्जीरियस कार

Shloka Mehta 'ममेरू' सेरेमनी में पिंक 'बंधनी' लहंगे में दिखीं गॉर्जियस, डायमंड सेट ने चुराई लाइमलाइट

जब Luv Sinha ने बताया था Sonakshi Sinha ने कभी नहीं मानी उनकी सलाह, कहा था- 'वह सुनती नहीं है..'

Armaan की दो शादियों पर कमेंट करने के लिए Rakhi Sawant पर भड़कीं Payal, कहा- 'पहले अपनी शादियां..'

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा

Kokilaben Ambani ने Anant-Radhika के लिए होस्ट की 'गरबा डांडिया नाइट', देखें इनसाइड झलकियां