हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी मां संग डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां वह एक्सपेंसिव टॉप पहने नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) सितंबर 2024 में पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को मुंबई में घूमते हुए स्पॉट किया गया, जहां वह खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। हालांकि, ये उनके आउटफिट की कीमत थी, जिसने हमें चौंका दिया।
बीती रात मॉम टू बी दीपिका को अपनी मां के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया। आउटिंग के लिए दीपिका ने लूज फिटेड फ्लोरल टॉप पहना था, जिसके साथ उन्होंने कैप्री जींस पहनी थी। दीपिका ने अपने लुक को कंफर्टेबल रखते हुए बेबी बंप को खूबसूरती से छिपाया था। हालांकि, ये उनके टॉप की कीमत थी, जिसने हमें चौंका दिया। दरअसल, एक्ट्रेस का ये सिंपल सा दिखने वाला टॉप ब्रांड 'पेरो' के कलेक्शन से था, जिसकी कीमत 90,555 रुपए है।
अलगाव की अफवाहों से KWK कंट्रोवर्सी तक: वे 4 मौके, जब Deepika और Ranveer Singh बने चर्चा का विषय, पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, दीपिका को मुंबई में अपने परिवार के साथ डिनर डेट पर देखा गया था। तब उन्होंने सिंपल बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी। उन्होंने अपने लुक को कैजुअल रखते हुए ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस के साथ डेनिम जींस और व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। इस दौरान, दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
जब Ranveer Singh ने Anant की प्री-वेडिंग में चिल्लाकर कहा- 'मेरा बच्चा हो रहा है', शरमाती दिखीं Deepika, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि दीपिका और रणवीर ने फरवरी 2024 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद, जब वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए जामनगर के लिए रवाना हुए थे, तब उन्हें प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट किया गया था। इस दौरान, रणवीर और दीपिका ने व्हाइट एंड क्रीम टोन्ड आउटफिट में ट्विनिंग किया था। दीपिका जहां व्हाइट कलर की रिब्ड ओवरसाइज्ड स्वेटर और मैचिंग व्हाइट पलाजो पैंट में अच्छी दिख रही थीं, वही रणवीर ने व्हाइट स्वेटशर्ट, मैचिंग पैंट और टोपी पहनी थी।
दीपिका पादुकोण की 6 सबसे महंगी चीजें: 4BHK अपार्टमेंट से 'मर्सिडीज' कार तक, यहां देखें लिस्ट
फिलहाल, दीपिका की लेटेस्ट अपीयरेंस और उनके टॉप की कीमत पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।