जल्द ही मां बनने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर अक्सर अपने फैंस को फैशल गोल्स देती हैं। अब हाल ही में, उन्होंने काफ्तान ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा की खुशी इन दिनों सातवें आसमन पर है, क्योंकि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी और चार साल के वैवाहिक आनंद के बाद कपल अपने जीवन के अगले चरण यानी पैरेंटहुड की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जब से सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तब से वह अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी झलकियां पोस्ट कर रही हैं।
पिछले कुछ महीनों से सोनम की प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि एक्ट्रेस ने हमेशा इन अफवाहों को खारिज किया था। लेकिन 21 मार्च 2022 को एक्ट्रेस ने अपने प्रशंसकों को एक काले रंग की मोनोकिनी में अपने बेबी बंप को दिखाते हुए आश्चर्यजनक तस्वीरें पोस्ट करके हैरान कर दिया था। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए सोनम ने लिखा था, "चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं। दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते।'
(ये भी पढ़ें- लॉक अप: अली मर्चेंट ने अपनी दूसरी शादी और तलाक के बारे में की बात, किए कई खुलासे)
18 अप्रैल 2022 को सोनम ने अपने इंस्टा हैंडल से काफ्तान ड्रेस में कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। ब्लैक काफ्तान पहने सोनम अपने बेबी बंप के साथ बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने बालों को बड़े करीने से एक बन में बांधे हुए पूरी तरह से ब्रश की हुई आइब्रो, कोहल-रिमेड आंखें, लाल गाल और लिपिस्टिक वाले होंठों के साथ जल्द होने वाली मां गार्जियस लग रही हैं। खूबसूरत तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा, "काफ्तान लाइफ मेरे #everydayphenomen @rheakapoor के साथ।"
(ये भी पढ़ें- विवियन डीसेना मिस्र की पत्रकार नूरन एली को कर रहे डेट, कहा- 'अब घर बसाना चाहता हूं')
'वोग इंडिया' के साथ बातचीत में सोनम कपूर आहूजा ने अपनी गर्भावस्था के बारे में बात की थी और खुलासा किया था कि, वह आहार या व्यायाम करने की बजाय खुद को स्वस्थ रखने पर ध्यान दे रही हैं। यह बताते हुए कि, कैसे उनकी गर्भावस्था ने उन्हें स्वस्थ मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। सोनम ने कहा था, “मैंने आज सुबह नाश्ते में एक डोसा खाया। मैं पंद्रह प्रतिशत शरीर में वसा प्राप्त करने के लिए कुछ उच्च प्रोटीन आहार पर होने की कोशिश नहीं कर रही हूं। क्रैश डाइटिंग टिकाऊ नहीं है। यदि आप अपने भीतर एक और जीवन धारण करना चाहते हैं, तो आपको स्वयं का सम्मान करना होगा।"
आगे इंटरव्यू में सोनम ने कहा था कि, उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी आसान नहीं थी। अभिनेत्री ने कहा था कि, उनकी पहली तिमाही काफी कठिन थी और वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "यह कठिन रहा है, कोई भी आपको यह नहीं बताता कि, यह कितना कठिन है। हर कोई आपको बताता है कि, यह कितना अद्भुत है।"
(ये भी पढ़ें- भारती सिंह ने बेबी को छोड़कर काम पर लौटने की ट्रोलिंग पर दिया जवाब, कहा- 'बेबी मेरा ही दूध पीता है')
फिलहाल, हम सोनम के लिए एक खुश और स्वस्थ गर्भावस्था की कामना करते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।